Font by Mehr Nastaliq Web

प्रकृति से वापसी

prkriti se vapsi

अवनीश यादव

अवनीश यादव

प्रकृति से वापसी

अवनीश यादव

और अधिकअवनीश यादव

    प्रकृति ने सभी को

    उनके हिस्से का लौटाया है

    एक दिन सभी को सब मिल जाएगा

    और सभी अपने घर लौट जाएँगे,

    गौरैया को उसका खोया हुआ घोंसला मिल जाएगा

    वृक्षों को उन पर चहकती हुई पक्षियाँ मिल जाएँगी

    जंगल जो की सन्नाटे से भरा है

    उसे एक शोर मिल जाएगा,

    सूखी नदियों को बारिश का पानी मिल जाएगा

    पहाड़ों को बिना चोट मिले उन पर रास्ता मिल जाएगा,

    सांत समंदर को चलती हुई लहरे मिल जाएँगी

    सड़क पर चलते हुए अकेले आदमी को उसका

    हमसफ़र मिल जाएगा,

    टूटे हुए कार्यालय को फिर से

    तैयार करने के लिए

    P.W.D के कर्मचारी मिल जाएँगे,

    विद्यालय के प्रिंसपल साहब को

    गलतियों में पकड़े गये बच्चे मिल जाएँगे,

    मुझें भी मेरा घर मिल जाएगा,

    मेरे घर को

    मेरी बुढ़ी माँ मिल जाएँगी

    मोहल्ले में शोर करते हुए बच्चों को

    ताऊ जी की तरह मेरे पिता मिल जाएँगे,

    अंततः

    हम सभी को

    कुछ न कुछ

    मिल ही जाएगा॥

    बस तुम मुझें नहीं मिलोगी

    बाकी सबकों

    कुछ न कुछ मिल ही जाएगा॥

    स्रोत :
    • रचनाकार : अवनीश यादव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY