Font by Mehr Nastaliq Web

फिर लोकतंत्र

phir loktantr

मदन कश्यप

मदन कश्यप

फिर लोकतंत्र

मदन कश्यप

और अधिकमदन कश्यप

    बिकता सबकुछ है

    बस ख़रीदने का सलीका आना चाहिए

    इसी उद्दंड विश्वास के साथ

    लोकतंत्र लोकतंत्र चिल्लाता है अभद्र सौदागर

    सबसे पहले और सस्ते

    जनता बिकेगी

    और जो न बिकी तो चुने हुए बेशर्म प्रतिनिधि बिकेंगे

    यदि वे भी नहीं बिके तो नेता सहित पूरी पार्टी बिक जाएगी

    सौदा किसी भी स्तर पर हो सकता है

    नैतिकता का क्या

    उसे तो पहले ही

    तड़ीपार किया जा चुका है

    फिर भी ज़रूरत पड़ी तो थोड़ा वह भी ख़रीद लाएँगे बाज़ार से

    और शर्मीली ईमानदारी

    यह जितनी महँगी है

    उतनी ही सस्ती

    पाँच साल में तीन सौ प्रतिशत बाप की ईमानदारी बढ़ गई

    बेटे की तो पूछो ही मत

    सबसे सस्ता बिकता है धर्म

    लेकिन उससे मिलती है इतनी प्रचुर राशि

    कि कुछ भी ख़रीदा जा सकता है

    यानी लोकतंत्र भी।

    स्रोत :
    • रचनाकार : मदन कश्यप
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY