Font by Mehr Nastaliq Web

पगडंडियाँ

Pagdandiya

मदन कश्यप

मदन कश्यप

पगडंडियाँ

मदन कश्यप

और अधिकमदन कश्यप

    एक

    हम नहीं जानते उन-उन जगहों को

    वहाँ-वहाँ हमें ले जाती हैं पगडंडियाँ

    जहाँ-जहाँ जाती हैं पगडंडियाँ

    कभी खुले मैदान में

    तो कभी सघन झाड़ियों में

    कभी घाटियों में तो कभी पहाड़ियों में

    जाने कहाँ-कहाँ ले जाती हैं पगडंडियाँ

    राजमार्गों की तरह

    पगडंडियों का कोई बजट नहीं होता

    कोई योजना नहीं बनती

    बस बथान से बगान तक

    मेड़ से मचान तक

    खेत से खलिहान तक

    और टोले से सिवान तक

    चक्कर लगाने वाले कामकाजी पाँव

    बनाते हैं पगडंडियाँ

    दो

    थकी हुई नींद की तरह सपाट होती हैं पगडंडियाँ

    जिन पर सपनों की तरह उगे होते हैं पाँव के निशान

    सपनों का

    जो कभी कीचड़ से गीले होकर

    संकल्पों के पाँव से चिपक जाते हैं

    तो कभी धूल से हल्के होकर इधर-उधर बिखर जाते हैं

    बड़ा अटूट रिश्ता है पगडंडियों से

    सिर्फ़ पाँव ही नहीं सपने भी बनाती हैं पगडंडियाँ

    पूरे गाँव की जिजीविषा के पाँव

    पूरे गाँव का गाँव की तरह ज़िंदा रहने का सपना

    तीन

    पगडंडियों पर गाड़ियाँ नहीं चलतीं

    फौजी झँडा-परेड नहीं होती

    टैंकों की गड़गड़ाहट भी सुनाई नहीं देती

    पगडँडियों पर चलते हैं गाँव

    चलते हैं

    खेतों से धान के बोझे और हरे चारे लाने वाले किसान

    नमक-हल्दी के लिए हाट जाने वाली कलकतियों की औरतें

    जलावन के लिए बग़ीचों से सूखे पत्ते चुनकर लाने वाले बच्चे

    किसान, औरतें और बच्चे

    अपनी मेहनत से

    इतिहास के साथ-साथ पगडंडियाँ बनाते हैं

    और जब कभी पगडंडियों को छोड़

    राजमार्गों पर निकल आते हैं

    इतिहास बदल जाता है!

    स्रोत :
    • रचनाकार : मदन कश्यप
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY