Font by Mehr Nastaliq Web

नियम

niyam

पल्लवी जयराम

और अधिकपल्लवी जयराम

    पहला नियम पढ़ा था कि

    कोई भी वस्तु तब तक स्थिर रहती है

    जब तक उसमें बाह्य बल लगे।

    दूसरा नियम था कि

    जितना बल लगेगा उतना ही

    गति में परिवर्तन आएगा।

    तीसरा नियम था कि

    हर एक क्रिया

    एक विपरीत प्रतिक्रिया होती है।

    मुझे न्यूटन के ये नियम

    गति और बल सिद्धांत के साथ

    नारी जीवन और विकास में भी

    प्रासंगिक लगते हैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : पल्लवी जयराम
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY