Font by Mehr Nastaliq Web

माइग्रेन

maigren

अमित उपमन्यु

अमित उपमन्यु

माइग्रेन

अमित उपमन्यु

और अधिकअमित उपमन्यु

    खोपड़ी

    मस्तिष्क

    बुद्धि

    चातुर्य

    कौशल;

    साथ-साथ टकराते हैं भीत से आवर्ती गति में

    टक-टक-टक-टक-टक

    घड़ी है देह सिर पेंडुलम है

    पहले भोगी हर अपार पीड़ा इस बार से कम है

    वर्तमान नर्क है

    वर्तमान की पीड़ा परम है

    रोम-रोम दुखता है बाल-बाल

    रक्त-अस्थिपिंजर-अश्रु-धमनियाँ–शिराएँ

    सब हहराते हैं…

    हे मन,

    तू कौन-सा अंग है कहाँ रहता है?

    किताबों में रहता है पर किताबो में लगता नहीं

    फ़िल्मों में रहता है पर फ़िल्मों में लगता नहीं

    दुनिया में रहता है पर दुनिया में नहीं लगता

    सिर में नहीं रहता पर सिर में ही लगा रहता है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : अमित उपमन्यु
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY