Font by Mehr Nastaliq Web

कंकर का प्रेम

kankar ka prem

अनुवाद : सुरेश सलिल

वास्को पोपा

वास्को पोपा

कंकर का प्रेम

वास्को पोपा

और अधिकवास्को पोपा

    आँख-भर देखता है वह

    सुमुखी-सुनयना

    बुद्धिहीना अनंतता को

    बन गया उसकी

    आँखों की पुतली

    दोनों यक्-दिल हो गए

    उसकी शब्दहीन सीमाहीन चाहना ही

    शक्ल बनी उसके आलिंगन की

    उसके सारे प्रतिबिंब

    समो लिए हैं इसने स्वयं में

    अंधा बना दिया है

    उसके प्यार ने इसे

    क़त्तई स्वीकार नहीं कोई दूसरा

    उसी के हाथों शायद बदी मृत्यु इसकी।

    स्रोत :
    • पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 310)
    • रचनाकार : वास्को पोपा
    • प्रकाशन : मेधा बुक्स
    • संस्करण : 2003

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY