Font by Mehr Nastaliq Web

बुख़ार

bukhar

अमित उपमन्यु

और अधिकअमित उपमन्यु

    ज्वर

    आता है सस्वर

    भर देता है हर कमरा पदचाप

    अंग-अंग बोल उठता है रिश्तेदारी

    बतियाता है साल भर की

    थक जाता है

    जिव्हा तालू के बिस्तर को पड़ जाती है

    कमर की पीठ अकड़ जाती है

    मुड़ते हैं घुटने पेट को

    कहने यादें शैशव की

    पेट

    दर्द की गोद में सर रख

    सोता है

    पुतलियाँ

    अपलक

    ताकती हैं केंद्र में व्यर्थ के,

    व्यर्थ से पूछती हैं,

    जीवन का क्या अर्थ होता है?

    स्रोत :
    • रचनाकार : अमित उपमन्यु
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY