Font by Mehr Nastaliq Web

ब्रूननबढ़, 937 ईसवी

brunanbaDh, 937 iisvi

होर्खे लुइस बोर्खेस

होर्खे लुइस बोर्खेस

ब्रूननबढ़, 937 ईसवी

होर्खे लुइस बोर्खेस

और अधिकहोर्खे लुइस बोर्खेस

    कोई नहीं है तुम्हारे बग़ल में।

    पिछली रात लड़ाई में मैंने एक आदमी को मार डाला है।

    अनलाफ के वंश से था वह, फुर्तीला और लंबा-तड़ंगा।

    तलवार एकदम उसके सीने में उतर गई थी, थोड़ा बाईं तरफ़ से।

    ज़मीन पर गिर कर वह एक बार ऐंठा और ढेर हो गया था,

    कौव्वों का भोजन।

    उसकी बीवी को नहीं जानता, कर रही होगी उसकी प्रतीक्षा कहीं—

    करती रहेगी। जहाज़ उसे छोड़कर चले गए

    मटमैली लहरों को चीरते हुए।

    किसी दिन बहुत सुबह, मुँह अँधेरे, तुम्हारा हाथ

    एक स्वप्न से बाहर निकल कर उसका स्पर्श चाहेगा।

    कितना ठंडा है बिस्तर तुम्हारा।

    पिछली रात ब्रूननबढ़ में मैंने एक आदमी को मार डाला है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : दरवाज़े में कोई चाबी नहीं (पृष्ठ 41)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : होर्खे लुइस बोर्खेस
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY