Font by Mehr Nastaliq Web

बेरोज़गार स्त्रियाँ

berozgar striyan

अवनीश यादव

अवनीश यादव

बेरोज़गार स्त्रियाँ

अवनीश यादव

और अधिकअवनीश यादव

    'गाँव की स्त्रियाँ

    जो ऑफ़िस नहीं गई,

    कभी भी,

    इसलिए उनके कामों की फ़ाइल

    कभी ख़त्म नहीं हुई,

    हम ऑफ़िस गए

    शाम को लौट आए और हमारी फाइल

    ख़त्म हुई,

    घर की स्त्रियों की फ़ाइल अभी भी जारी है

    रात के 10 बज रहे है,

    नल से पानी गिर रहा है और

    बर्तन की आवाज़ आ रही है

    फिर झाडू की,

    तो सबसे अंत मे

    चूल्हे की लकड़ी पर पानी डालते हुए,

    हमें ऑफ़िस से आकर मिलते है,

    पूरे दिन के हिसाब में 8 घँटे के पूरे 600 रुपए

    स्त्रियाँ

    जो की 18 घँटे काम की,

    फाइलों को संभालती रही है

    फिर भी उन्हें नहीं मिला किसी भी दिन का हिसाब,

    ना ही कोई रुपया,

    ना कोई सर्टिफ़िकेट,

    शहर में जिन फ़ाइलों की गिनती रोज़गार

    के अर्थों में आती है

    वो फ़ाइलें घर का काम बता कर,

    गाँव की स्त्रियों की शौप दी गई है,

    शहर में जो फाइलें रुपए में बिकती रही है

    वो अब घर आकर ज़िम्मेदारी मे जुड़ गई है,

    बार-बार हर बार स्त्रियों

    की फ़ाइलें बढ़ती गई है

    और हिसाब हर बार ही

    शून्य होता गया है

    कुछ इस प्रकार चलता रहा है

    हर स्त्री का रोज़गार

    जिनका ना कोई हिसाब है

    ना ही को अंत॥

    स्रोत :
    • रचनाकार : अवनीश यादव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY