अब तक लड़ते ही आए हैं
ab tak laDte hi aaye hain
अब तक लड़ते ही आए हैं, कितना और लड़ें?
किसके आगे-पीछे रहकर, किसके साथ बढ़ें?
रह-रहकर धोखा देते हैं, ये अपने ही लोग
जाने कब से फैल रहा है, अहंकार का रोग
खोज रहे हैं वे धरती पर अपना ही अमरत्व
हमें मारते हैं अपने बन, खोकर अपना सत्व
खाद बन रही पीढ़ी के हित, कितना और डँड़ें
श्वेत केश लेकर चलते हैं सबसे आगे झंडा
जैसे ही आफ़त आई जो प्राण हो गए कंडा
प्रगतिशील से सुंदरता के बनते गए पुजारी
नए अंकुरों के सिर चीर रहे हैं लेकर आरी
इनके ओछे विश्वासों में, कितना और सड़ें?
- पुस्तक : यह कैसी दुर्धर्ष चेतना (पृष्ठ 89)
- रचनाकार : कृष्ण मुरारी पहारिया
- प्रकाशन : दर्पण प्रकाशन
- संस्करण : 1998
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.