हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
उलटा
- स्रोत : हिंदी
- शब्दभेद : विशेषण
उलटा का हिंदी अर्थ
- जो ठीक स्थिति में न हो , जिसके ऊपर का भाग नीचे और नीचे का भाग ऊपर हो , औंधा , जैसे—उलटा घड़ा , (ख) बैताल पेड़ से उलटा जा लटका
- जो ठिकाने से न हो , जिसके आगे का भाग पीछे अथवा दागिनी ओर का भाग बाईं ओर हो , इधर का उधर , क्रम विरुद्ध , जैसे, —उलटी टोपी , उलटा जूता , उलटा मार्ग , उलटा हाथ , उलटा परदा (अँगरेखे का)
- कालक्रम में जो आगे का पीछे और पीछे का आगे हो , जो समय से आगे पीछे हो , जैसे, —उसका नहाना खाना सब उलटा