हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
स्लोथ
- शब्दभेद : संज्ञा
स्लोथ का हिंदी अर्थ
- एक प्रकार का बहुत सुस्त जानवर ।विशेष—यह दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है । इसके दाँत बहुत कम होते हैं और प्रायः कटीले नहीं होते । किसी किसी के तो बिल्कुल दाँत ही नहीं होते । यह पेड़ों की पत्तियाँ खाकर गुजारा करता है । जब तक पेड़ की सब पत्तियाँ नहीं खा लेता, तब तक उस पेड़ से नहीं उतरता । यह हिंसक जंतु नहीं है । पर यदि कोई इसपर आक्रमण करे तो यह अपने नाखूनों से अपनी रक्षा कर सकता है ।