Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

सेँतमेँत

  • शब्दभेद : क्रिया-विशेषण

सेँतमेँत का हिंदी अर्थ

  • १. विना दाम दिए । मुफ्त में । फोकट में । सेंत में । उ॰—(क) कलकी और मलीन बहुत मैं सेंतैमेंत बिकाऊँ ।—सूर (शब्द॰) । (ख) नाम रतन धन मुज्झ में, खान खुली घट माहिं । सेँतमेँ त ही देत हौं, गाहक कोई नाहिं ।—संतबानी॰, पृ॰ ५ । (ग) सेँतमेँत के यश का भागी प्रिये, तुम्हारा है भर्ता ।—साकेत, पृ॰ ३७६ । २ बृथा । फजूल । निष्प्रयोजन । बेमतलब । जैसे—क्यों से सेँतमेँत झगड़ा मोल लेते हो ?

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'सेँतमेँत' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।