हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
समझना
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : अकर्मक क्रिया
समझना का हिंदी अर्थ
- किसी बात को अच्छी तरह जान लेना , अच्छी तरह मन में बैठाना , भले भाँति हृदयंगम करना , अच्छी तरह ध्यान में लाना , ज्ञान प्राप्त करना , बोध होना , बूझना , जैसे,—मैने जो कुछ कहा, वह तुम समझ गए होगे
- ख्याल में आना , ध्यान में आना , विचार में आना , जैसे,—(क) मै समझता हुँ कि अब तुम्हारी समझ में यह बात आ गई होगी , (ख) तुम समझे न हो तो फिर समझ लो , संयों॰ क्रि॰—जाना , —पड़ना , —रखना , —लेना
- बात को जानना