हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
राशि
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
राशि का हिंदी अर्थ
- एक ही तरह की बहुत सी चीजों का समूह , ढेर , पुंज , जैसे,—अन्न की राशि , क्रि॰ प्र॰—लगना , —लगाना
- क्रांतिवृत्त में पड़नेवाले विशिष्ट तारासमूह जिनकी संख्या बारह है और जिनके नाम इस प्रकार हैं—मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धन, मकर, कुंभ और मीन
- क्रांतिवृत्त में पड़नेवाले तारों के बारह समूहों में से प्रत्येक जो ये हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुम्भ और मीन