Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

पुँछाला

  • शब्दभेद : संज्ञा

पुँछाला का हिंदी अर्थ

  • १. पुछल्ला । दुँबाला । पुँछ की तरह जोड़ी हुई वस्तु । जैसे,—(क) पतंग या कनकौवे के नीचे बँधी हुई लबी धज्जी जो नीचे लटकती रहती है । (ख) टोपी के पीछे टँकी हुई धज्जी जो नीचे लटकती रहती है । २. बराबर पीछे लगा रहनेवाला । साथ न छोड़नेवाला । बराबर साथ में दिखाई पड़नेवाला । जैसे,— वह जहाँ जाता है यह पुँछाला उनके साथ रहता है । ३. साथ में जुड़ी या लगी हुई वस्तु या व्यक्ति जिसकी उतनी आवश्यकता न हो । जैसे,—तुम आप तो जाते ही हो एक पुँछाला क्यों पीछे लगाए जाते हो । ४. पिछलग्गु । खुशामद से पीछे लगा रहनेवाला । चापलुस । आश्रित ।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'पुँछाला' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।