Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

पीना

  • शब्दभेद : सकर्मक क्रिया

पीना का हिंदी अर्थ

  • किसी तरल वस्तु को घूँट घूँट करके गले के नीचे उतारना , जल या जलसदृश वस्तु को मुँह के द्वारा पेट में पहुँचाना , पैट पदार्थ को मुख द्वारा ग्रहण करना , घूँटना , पान करना , जैसे, पानी पीना, शरबत पीना, दूध पीना आदि , संयो॰ क्रि॰—जाना , —डालना , —लेना
  • किसी बात को दबा देना , किसी कार्य के संबंध में वचन या कार्य से कुछ न करना , किसी संबंध में सर्वथा मौन धारण कर लेना , पूर्ण उपेक्षा करना , किसी घटना के संबंध में अपनी स्थिति ऐसी कर लेना जिससे उससे पूर्ण असंबंध प्रकट हो , जैसे,—इस मामले को वह इस प्रकार पी जायगा; ऐसी आशा तो नहीं थी
  • (गाली, अपमान आदि पर) क्रोध या उत्तेजना न प्रकट करना , सह जाना , बरदाश्त करना , जैसे,—इस भारी अपमान को वह इस तरह पी गया मानों कुछ हुआ ही नहीं

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'पीना' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।