हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
पीछे
- स्रोत : हिंदी
- शब्दभेद : अव्यय
पीछे का हिंदी अर्थ
- पीठ की ओर , जिधर मुँह हो उसकी विरुद्ध दिशा में , आगे या सामने का उलटा , पश्चात् , जैसे,— जरा अपने पीछे तो देखो कि कौन खड़ा है
- पीछे की ओर कुछ दूर पर , पीठ की अथवा आगे की विरुद्ध दिशा में , कुछ दूर पर , जैसे, (क) उनके मकान को तुम बहुत पीछे छोड़ आए , (ख) वह गाँव बहुत पीछे छूट गया
- देश या कालक्रम में किसी के पश्चात् या उपरांत , स्थिति या घटना के विचार से किसी के अनंतर कुछ दूर या कुछ देर बाद , किसी वस्तु या व्यापार के पश्चादवर्ती स्थान या काल में , पश्चात् , उपरांत , अनंतर , जैसे,— (क) पचास हाथ लंबी पाँत में सब लोग एक दूसरे के पीछे खड़े थे , (ख) तुम्हारे काशी आने के कितना पीछे यह घटना हुई