हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
फेरना
फेरना का हिंदी अर्थ
- कोई चीज किसी फेरे या घेरे में बार बार मंडालाकार अथवा किसी धुरी पर चारों ओर घुमना। जैसे (क) माला फेरना (अर्थात् एक एक दाना या मनका सरकाते हुए बार-बार ऊपर नीचे करते हुए चक्कर देना)। (ख) चक्की फेरना। (ग) मुगदर फेरना (बार बार घुमाते हुए शरीर के चारों ओर ले जाना और ले आना) घोड़ा फेरना (घोड़े को ठीक तरह से चलना सिखाने के लिए खेत या मैदान में मंडलाकार चक्कर लगाने में प्रवृत्त करना)।
- किसी तल पर कोई चीज चारों ओर इधर-उधर ऊपर-नीचे ले जाना और ले आना। जैसे-(क) किसी की पीठ या सिर पर हाथ फेरना (ख) दीवार पर चूना या रंग फेरना। (ग) पान फेरना = पान की गड्डी या ढोली के पानों को बार बार उलट-पलटकर देखना और सड़े गले पान निकालकर अलग करना।