हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
फाँस
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
फाँस का हिंदी अर्थ
- रस्सी में बनाया हुआ वह फंदा जिसमें पशु पक्षियों को फंसाया जाता है, पाश, बंधन, फंदा
- उँगली आदि में चुभ जाने वाला बाँस आदि का कड़ा रेशा; किरिच, बाँस, सूखी लकड़ी आदि का कड़ा तँतु जो शरीर में चुभ जाता है , बाँस या काठ का कड़ा रेशा जिसकी नोक काँटे की तरह हो जाती है , महीन काँटा
- वह रस्सी जिसका फंदा डालकर शिकारी पशु पक्षी फँसाते हैं