Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

पंचशील

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

पंचशील का हिंदी अर्थ

  • बौद्ध धर्म के अनुसार शील या सदाचार के पाँच सिद्धांत जिसका आचरण प्रत्येक धर्मशील व्यक्ति के लिए आवश्यक बताया गया है— (1) अस्तेय (चोरी न करना) (2) अहिंसा (हिंसा न करना) (3) ब्रह्मचर्य (व्यभिचार न करना) (4) सत्य (झूठ न बोलना) और (5) मादक द्रव्यों का भोग न करना
  • पाँच राजनितिक सिद्धांत जो सन् 1954 के बाँदंग सम्मेलन में एशिया और अफ़्रिका के प्रमुख देशों द्वारा शांति बनाए रखने के उद्देश्य से स्थिर किए गए हैं, ये इस प्रकार हैं— (1) राज्य की अखंडता और प्रभुता के प्रति परस्पर सम्मान (2) परस्पर अनाक्रमण का आश्वासन (3) आंतरिक मामलों में अहस्तक्षेप (4) परस्पर समानता का भाव और (5) शांतिमय सहअस्तित्व

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'पंचशील' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।