Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

मिर्च

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग

मिर्च का हिंदी अर्थ

  • कुछ प्रसिद्ध तिक्त फलों और फलियों का एक वर्ग जिसके अंतर्गत काली मिर्च, लाल मिर्च और उनकी कई जातियाँ हैं
  • इस वर्ग की एक प्रसिद्ध तिक्त फली जिसका व्यवहार प्रायः स्रे संसार में व्यंजनों में मसाले के रूप में होता है और जिसे प्रायः लाल मिर्च और कहीं कहीं मिरचा, मरिचा या मिरचाई भी कहते हैं
  • एक प्रकार का प्रसिद्ध काला छोटा दाना जिसे काली मिर्च या गोल मिर्च भी कहते हैं और जिसका व्यवहार व्यंजनों में मसाले के रूप में होता है

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'मिर्च' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।