Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

मजा

मजा का हिंदी अर्थ

  • किसी काम विशेषतः किसी चीज के भोग करने पर होनेवाली वह तृप्ति जिसमें मन और शरीर दोनों आनंद से भर उठते हैं। जैसे-(क) आज खेल में मजा था। (ख) हमने देहात का मजा पा लिया है। क्रि० प्र०-आना।-देखना।-मिलना।-लेना। पद-मजे में = (क) अच्छी तरह और सन्तोषजनक रूप में। जैसे कलकत्ते में वह मजे में है। (ख) अच्छे और ठीक ढंग या प्रकार से। जैसे-अब तो लड़का मजे में अंगरेजी बोलने लगा है। मुहा०-मजा आ जाना या आना = ऐसी स्थिति उत्पन्न होना जिससे लोगों का यथेष्ट मनोरंजन हो अथवा वे विशिष्ट रूप से प्रसन्न हों। जैसे-आज तो इन लोगों की बातचीत (या नाच-गाने) में मजा आ गया। मजा (या मजे) उड़ाना = मनमाने ढंग से यथेष्ट आनंद और सुख भोग करना। मजा किरकिरा होना सुखप्रद स्थिति में किसी प्रकार की बाधा या विघ्न होना। (किसी को मजा) चखाना या दिखाना = किसी को ऐसी स्थिति में लाना कि वह अपने किये हुए किसी काम का अच्छी तरह फल भोगे और दुःखी होकर पछताने लगे। मजा लूटना = दे० ऊपर ' मजा उड़ाना।
  • खाने पीने की चीजों से मिलनेवाला प्रिय स्वाद। जायका। रस। मुहा०-किसी चीज या बात का मजा पड़ना = रस या सुख मिलने पर किसी चीज या बात का चसका लगना।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'मजा' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।