हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
कोण
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
कोण का हिंदी अर्थ
- एक बिंदु पर मिलती या कटती हुई दो ऐसी रेखाओं के बीच का अंतर, जो मिलकर एक न हो जाती हों , कोना , गोशा , विशेष—जिन दो रेखाओं से कोण बनता है उनकी लंबाई के घटने बढ़ने से कोण के मान में कुछ अंतर नहीं पड़ता , कोण का मान निकालने का ढंग यह है कि जिस बिंदु पर दोनों रेखाएँ मिलती हैं उसे केंद्र मानकर दोनों रेखाओं को काटता हुआ एक वृत्त बनावे , फिर उसकी परिधि को ३६० अंशों में विभक्त करे , जितने अंश कोण बनानेवाली रेखाओं के बीच में पड़ेगे, उतने अंशों का वह कोण कहा जायगा , रेखागणित में कोण कोई प्रकार के होते हैं, जैसे—समकोण (९० अंश का) न्यूकोण (९० अंश से कम का), इत्यादि
- दो दिशाओं के बीच की दिशा, विदिशा
- सारंगी का कमानी