हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
जोड़ना
जोड़ना का हिंदी अर्थ
- दो या अधिक चीजों को किसी क्रिया या युक्ति से आपस में इस प्रकार साथ बैठाना, लगाना या सटाना कि वे या तो एक हो जायें या एक के समान काम दें और जान पड़ें। अच्छी तरह दढ़तापूर्वक किसी के साथ मिलाना। जैसे-लकड़ी के तख्ते और पाये जोड़ कर कुरसी या मेज बनाना; कपड़े के टुकड़े जोड़ कर कुरता या चादर बनाना, लेई से फटे हुए कागज या पुस्तक के पन्ने जोड़ना।
- किसी चीज में का टूटा हुआ अंग या अंश उसमें फिर से इस प्रकार जड़ना, बैठाना या लगाना कि वह चीज फिर से पूरी हो जाय और पहले की तरह काम देने लगे। जैसे-पैर या हाथ की टूटी हुई हड्डी जोड़ना।