हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
गृह्यसूत्र
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
गृह्यसूत्र का हिंदी अर्थ
- वह वैदिक पद्धति की पुस्तक जिसमें लिखे हुए नियमों के अनुसार गृहस्थ लोग मुंडन, यज्ञोपवीत, विवाह आदि सब संस्कार और कार्य करते हैं, पाँच गृह्यसूत्र बहुत प्रसिद्ध हैं— 1. आश्वलायन 2. कात्यायन 3. सांख्यायन 4. मानव और 5. गोभिल
- विवाह आदि संस्कारों की वैदिक पद्धति
- वे विशिष्ट वैदिक ग्रंथ, जिनमें सब प्रकार के गृह्यकर्मों, संस्कारों आदि के विधान बताए गए हैं, इन ग्रंथों में पाँच मुख्य है- आश्वलायन, कात्यायन, सांख्यायन, मानव और गोभिल