हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
गिरना
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : अकर्मक क्रिया
गिरना का हिंदी अर्थ
- आधार या अवरोध के अभाव के कारण किसी चीज का एकदम ऊपर से नीचे आ जाना, रोक या सहारा न रहने के कारण किसी चिज का अपने स्थान से नीचे आ रहना, जैसे,—छत पर से गिरना हाथ में से गिरना, कुएँ में गिरना, आँख से आँसू गिरना ओस, पानी या ओले गिरना, संयो॰ क्रि॰—जाना, —पड़ना
- किसी चीज का खड़ा न रह सकना या जमीन पर पड़ जाना, जैसे—मकान का गिरना, घोड़े का गिरना, पेड़ का गिरना
- अवनति या घटाव पर होना, ह्रासोन्मुख होना, जैसे,— किसी जाति या देश का गिरना