Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

छाया

  • शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग

छाया का हिंदी अर्थ

  • प्रकाश का अभाव जो उसकी किरणों के व्यवधान के कारण किसी स्थान पर होता है , उजाला डालने वाली वस्तु और किसी स्थान के बीच कोई दूसरी वस्तु पड़ जाने के कारण उत्पन्न कुछ अंधकार या कालिमा , वह थोड़ी थोड़ी दूर तक फैला हुआ अँधेरा जिसके आस पास का स्थान प्रकाशित हो , साया , जैसे, पेड़ की छाया, मंडप की छाया
  • वह स्थान जहाँ किसी प्रकार की आड़ या व्यवधान के कारण सूर्य, चंद्रमा, दीपक या और किसी आलीकपद वस्तु का उजाला न पड़ना हो
  • फैले हुए प्रकाश को कुछ दूर तक रोकनेवाली वस्तु की आकृति जो किसी दूसरी ओर अंधकार के रूप में दिखाई पड़ती है , परछाई , जैसे, खंभे की छाया , वि॰ दे॰ 'छाँह'

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'छाया' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।