हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बैठाना
- स्रोत : हिंदी
- शब्दभेद : सकर्मक क्रिया
बैठाना का हिंदी अर्थ
- स्थित करना , आसीन करना , उपविष्ट करना , खड़ा न रखकर कुछ विश्राम की स्थिति में करना , संयो॰ क्रि॰—देना , —लेना
- बैठने के लिये कहना , आसन पर विराजने को कहना , जैसे, लोग तुम्हारे यहाँ आए है; उन्हें आदर से ले जाकर बैठाओ
- पद पर स्थापित करना , प्रतिष्ठित करना , नियत करना , जैसे,—किसी मूर्ख को वहाँ बैठा देने से काम न चलेगा