हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
अंतः
- शब्दभेद : पूर्वप्रत्यय
अंतः का हिंदी अर्थ
- तत्सम शब्दों के साथ प्रयुक्त होकर शब्द से द्योतित वस्तु, भाव या क्रिया के अंदर का या मध्य का होने का अर्थ देता है, जैसे—अंतःश्वसन अर्थात श्वास अंदर खींचना।
- यह प्रत्यय कहीं विसर्ग रूप 'अंतः' के साथ प्रयुक्त होता है, (जैसे—अंतःकरण)।
- और कहीं 'अंतर' (अंतर्ज्ञान), अंतश् (अंतश्चेतना) या अतंस् (अंतस्सार) के रूप में।