Font by Mehr Nastaliq Web

एक और नई कहानी दुनिया हम दोनों में ढूँढेगी

ek aur nai kahani duniya hum donon mein DhunDhegi

अमन अक्षर

अमन अक्षर

एक और नई कहानी दुनिया हम दोनों में ढूँढेगी

अमन अक्षर

और अधिकअमन अक्षर

    एक और नई कहानी दुनिया हम दोनों में ढूँढेगी

    हम इस जीवन में भी अपना प्यार सफल कर पाए

    आँसू अपने सपनों का जब शीशमहल हो पाए

    एक-दूजे की ख़ातिर दोनों फिर पागल हो पाए

    तुम इतने प्यारे थे तुमसे पूरी दुनिया सरल हुई

    हम इतने मुश्किल थे जो तुमसे भी हल हो पाए

    क़िस्मत ने हम दोनों को हर युग में ही मिलवाया है

    हम अपना मिलना लेकिन हर बार सफल कर पाए

    धूप तुम्हारे रूप की कैसे दो आँखों में भर पाते

    कैसे अंबर के प्रश्नों का धरती पर उत्तर पाते

    हम तो शापित प्रेमी हमको कोई अधिकार मगर

    जादूगर भी इस दुनिया को तुम जैसी कर पाते

    तुम्हें अमरता स्वर्ग की थी और हमें धरा पर मरना था

    यूँ फिर सपनों का अपना संसार सफल कर पाए

    आकार समय के दाग़ों के ही प्रीत के चाँद से दूने थे

    रोज़ तुम्हें पाने की ख़ातिर चरण नियति के छूने थे

    मन के राजकुँवर को आख़िर प्रेम नगर में रहना था

    प्रेम नगर भी ऐसा जिसके सब चौराहे सूने थे

    प्यार के मरते क़िस्से में बस इतना ही होते देखा

    कुछ जीत सफल हो पाई कुछ हार सफल कर पाए

    स्रोत :
    • पुस्तक : एक लड़की (पृष्ठ 92)
    • रचनाकार : अमन अक्षर
    • प्रकाशन : हिन्द युग्म
    • संस्करण : 2024

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY