घड़ी में तीन बजते ही सीढ़ियों पर लाठी की खट्-खट् होने लगती और मास्टर जी अपने गेरुआ बाने में ऊपर आते दिखाई देते। खट्-खट् आवाज़ सुनते ही हम भागकर बैठक में पहुँच जाते और अपनी कापियाँ और किताबें ठीक करते हुए ड्योढ़ी की तरफ़ देखने लगते, घड़ी तीन बजा न चुकी होती, तो उनके ऊपर पहुँचते-पहुँचते बजा देती। मैं बहन के कान के पास मुँह ले जाकर, कहता, “एक-दो-तीन...।”
और मास्टर जी बैठक में पहुँच जाते। अगर घड़ी उनके वहाँ पहुँचने से दो-तीन मिनट पहले तीन बजा चुकी होती, तो वे उस पर शिकायत की एक नज़र डालते, भरकर रखे हुए गिलास में से दो घूँट पानी पीते और पढ़ाने बैठ जाते। मगर बैठकर भी दो-एक बार उनकी नज़र ऊपर हमारी दीवार-घड़ी की तरफ़ उठती, फिर अपने हाथ पर लगी हुई बड़े गोल डायल की पुरानी पीली-सी घड़ी पर पड़ती और वे 'हूं' या 'त्वत्' की आवाज़ से अपना असंतोष प्रकट करते—जाने अपने प्रति, अपनी घड़ी के प्रति या हमारी घड़ी के प्रति।
हमें मैद्रिक की परीक्षा देनी थी और वे हमें पढ़ाने के लिए आते थे। बहन मुझसे एक साल बड़ी थी, मगर उसने उसी साल ए, बी, सी, से अँग्रेज़ी सीखी थी। मैं भी अँग्रेज़ी इतनी ही जानता था कि बिना हिचकिचाहट के 'वंडरफुल' के ये हिज्जे बता देता था—डब्लू ए एन्, डो ओ आर, एफ यू डबल एल—वंडरफुल। मास्टर जी कविता बहुत उत्साह के साथ पढ़ाते थे। वे टेनीसन, ब्राउनिंग और स्काट की पंक्तियों की व्याख्या करते हुए जैसे कहीं और ही पहुँच जाते थे। उनकी आँखें चमकने लगती थीं और दोनों हाथ हिलने लगते थे। भाषा उनके मुँह से ऐसी निकलती थी जैसे ख़ुद कविता कर रहे हों। मुझे कई बार कविता की पंक्ति तो समझ में आ जाती थी, उनकी व्याख्या समझ में नहीं आती। मैं मेज़ के नीचे से बहन के टखनों पर ठोकर मारने लगता। ऊपर से चेहरा गंभीर बनाए रहता। ठोकर मारना इसलिए ज़रूरी था कि अगर मैं उसे ध्यान से पढ़ने देता, तो वह बीच में मास्टर जी से कोई सवाल पूछ लेती थी जिससे ज़ाहिर होता था कि बात उसकी समझ में आ रही है, और इस तरह अपनी हतक होती थी।
कविता पढ़ाकर मास्टर जी हमसे अनुवाद कराते। अनुवाद के 'पैसेज' वे किसी किताब में से नहीं देते थे, जबानी लिखाते थे। उनमें कई बड़े-बड़े शब्द होते जो अपनी समझ में ही न आते। वे लिखाते :
“भावना जीवन की हरियाली है। भावना-विहीन जीवन एक मरुस्थल है जहाँ कोई अंकुर नहीं फूटता।”
हम पहले उनसे भावना की अँग्रेज़ी पूछते, फिर अनुवाद करते :
बहन संशोधन करती कि 'डज़ नाट ग्रो' नहीं 'डू नाट ग्रो' होना चाहिए, ग्रास 'सिंगुलर' नहीं 'प्लूरल' है। मैं उसके हाथ पर मुक्का मार देता कि कल ए-बी-सी सीखनेवाली लड़की आज मेरी अँग्रेज़ी दुरुस्त करती है। वह मेरे बाल पकड़ लेती कि एक साल छोटा होकर यह लड़का बड़ी बहन के हाथ पर मुक्का मारता है! मगर जब मास्टर जी फैसला कर देते कि 'डू नाट ग्रो' नहीं 'डज़ नाट ग्रो” ठीक है, तो मैं अपने अँग्रेज़ी की शान पर फूल उठता और बहन का चेहरा लटक जाता हालाँकि मारपीट के मामले में डाँट मुझी को पड़ती।
मास्टर जी के आने का समय जितना निश्चित था, जाने का समय उतना ही अनिश्चित था। वे कभी डेढ़ घंटा और कभी दो घंटे पढ़ाते रहते थे। पढ़ते-पढ़ते पाँच बजने को आ जाते तो मेरे लिए 'नाउन' और 'एडजेक्टिव' में फ़र्क करना मुश्किल हो जाता। मैं जम्हाइयाँ लेता और बार-बार ऊबकर घड़ी की तरफ़ देखता। मगर मास्टर जी उस समय ‘पास्ट पार्टीसिपल’ और ‘परफेक्ट पार्टीसिपल’ जैसी चीज़ों के बारे में जाने क्या-क्या बता रहे होते। पढ़ाई हो चुकने के बाद वे दस मिनट हमें जीवन के संबंध में शिक्षा दिया करते थे। वे दस मिनट बिताना मुझे सबसे मुश्किल लगता था। वे पानी के छोटे-छोटे घूँट भरते और जोश में आकर सुंदर और असुंदर के विषय में जाने क्या कह रहे होते, और मैं अपनी कापी घुटनों पर रखे हुए उसमें लिखने लगता :
सुंदर मुन्दरियो, हो!
तेरा कौन बिचारा, हो!
दुल्ला भट्टीवाला, हो!
बहन का ध्यान भी मेरी कापी पर होता क्योंकि वह आँख के इशारे से मुझे यह सब करने से मना करती। कभी वह इशारे से धमकी देती कि मास्टर जी से मेरी शिकायत कर देगी। मैं आँखों-ही-आँखों से उसकी ख़ुशामद कर लेता। जब मास्टर जी का सबक ख़त्म होता ओर उनकी कुर्सी 'च्याँ' की आवाज़ करती हुई पीछे को हटती, तो मेरा दिल ख़ुशी से उछलने लगता। सीढ़ियों पर खट्-खट् की आवाज़ समाप्त होने से पहले ही मैं पतंग और डोर लिए हुए ऊपर कोठे पर पहुँच जाता और 'आ बोऽऽ काटा काटाऽऽ ईऽऽबोऽऽ!' का नारा लगा देता।
मास्टर जी के बारे में हम ज़्यादा नहीं जानते थे—यहाँ तक कि उनके नाम का भी हमें नहीं पता था। एक दिन अचानक ही वे पिताजी के पास बैठक में आ पहुँचे थे। उन्होंने कहा था कि एक भी पैसा न होने से वे बहुत तंगी में हैं मगर वे किसी से ख़ैरात नहीं लेना चाहते, काम करके रोटी खाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से बी. एल. किया है और बच्चों को बंगला और पंजाबी पढ़ा सकते हैं। पिताजी हम दोनों की अँग्रेज़ी की योग्यता से पहले ही आतंकित थे, इसलिए उन्होंने उसी समय से उन्हें हमें पढ़ाने के लिए रख लिया। कुछ दिनों बाद वे उन्हें और ट्यूशन दिलाने लगे, तो मास्टर जी ने मना कर दिया। वे हमारे घर से थोड़ी दूर एक गंदी-सी गली में चार रुपए महीने की एक कोठरी लेकर रहने लगे थे। यह वे पूछने पर भी नहीं बताते थे कि बी. एल. करने के बाद उन्होंने प्रेक्टिस क्यों नहीं की और घर-बार छोड़कर गेरुआ क्यों धारण कर लिया। वे बस उत्तेजित-से पढ़ाने आते, और उसी तरह उत्तेजित-से उठकर चले जाते।
एक दिन घड़ी ने तीन बजाये तो हम लोग रोज़ की तरह भागकर बैठक में पहुँच गए और दम साधकर अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ गए। मगर काफ़ी समय गुज़र जाने पर भी सीढ़ियों पर खट्-अट् की आवाज़ सुनाई नहीं दी। एक मिनट, दो मिनट, दस मिनट। हम लोगों को हैरानी हुई—मुझे ख़ुशी भी हुई। चार महीने में मास्टर जी ने पहली बार छुट्टी की थी। इस ख़ुशी में मैं अँग्रेज़ी की कापी में थोड़ी ड्राइंग करने लगा बहन से 'बी' और 'एफ्' हमेशा एक-से लिखे जाते थे—वह उनके अंतर को पकाने लगी। मगर यह ख़ुशी ज़्यादा देर न रही। सहसा सीढ़ियों पर खट्-खट् सुनाई देने लगी, जिससे हम चौंक गए और निराश भी हुए। मास्टर जी अपने रोज़ के कपड़ों के ऊपर एक मोटा गेरुआ कंबल लिए बैठक में पहुँच गए। मैंने उन्हें देखते ही अपनी बनाई हुई ड्राइंग फाड़ दी। वे हाँफते-से आकर आराम-कुर्सी पर बैठ बए और दो घूँट पानी पीने के बाद 'पोयट्री' की किताब खोलकर पढ़ाने लगे :
“टेल मी नाट इन मोर्नफुल नंबर्ज
लाइफ़ इज़ बट ऐन एम्प्टी ड्रीम...”
मैंने देखा, उनका सारा चेहरा एक बार पसीने से भीग गया और वे सिर से पैर तक काँप गए। कुछ देर वे चूप रहे। फिर उन्होंने गिलास को छुआ, मगर उठाया नहीं। उनका सिर झुककर बाँहों में आ गया और कुछ देर वहीं पड़ा रहा। उस समय मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे सामने सिर्फ़ कंबल में लिपटी हुई एक गाँठ ही पड़ी हो। जब उन्होंने चेहरा उठाया, तो मुझे उनकी नाक और आँखों के बीच की झुर्रियाँ बहुत गहरी लगीं। उनकी आँखें झपतीं और कुछ देर बंद ही रहतीं, फिर जैसे प्रयत्न से खुलतीं। वे होंठों पर जबान फेरकर फिर पढ़ाने लगते :
“फार द सोल इज़ डेड दैट स्लंबर्ज़,
एंड थिंग्ज़ आर नाट वाट दे सीम।”
मगर उसके साथ उनका सिर फिर झुक जाता। मैंने डरी हुई-सी नज़र से बहन की तरफ़ देखा।
“मास्टर जी, आज आपकी तबीयत ठीक नहीं है, बहन ने कहा, “आज हम और नहीं पढ़ेंगे।”
नहीं पढ़ेंगे—यह सुनकर मेरे दिल में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। मगर उस हिलती हुई गठरी को देखकर डर भी लग रहा था। मास्टर जी ने आँखें उठाईं और धीरे-से कुछ कहा। फिर उन्होंने पुस्तक की तरफ़ हाथ बढ़ाया, तो बहन ने पुस्तक खींच ली। कुछ देर मास्टर जी हम लोगों की तरफ़ देखते रहे—जैसे हम उनसे बहुत दूर बैठे हों और वे हमें ठीक से पहचान न पा रहे हों। फिर एक लंबी साँस लेकर चलने के लिए उठ खड़े हुए।
पूरे चार सप्ताह वे टाइफाइड में पड़े रहे।
उन दिनों मेरी ड्यूटी लगाई गई कि मैं कोठरी में जाकर उन्हें सूप वगैरह दे आया करूँ। वैद्य जी के पास जाकर उनकी दवाई-अवाई भी मुझे ही लानी होती थी। मेरा काफ़ी समय उनकी कोठरी में बीतता। वे अपने कंबल में लिपटकर चारपाई पर लेटे हुए 'हाय-हाय' करते रहते और मैं ऊपर-नीचे होते हुए कंबल के रोयों को देखता रहता। कभी मिट्टी के फ़र्श पर या स्याह पड़ी हुई दीवारों पर उँगली से तस्वीरें बनाने लगता। कोठरी निहायत बोसीदा थी और उसमें चारों तरफ़ से पुरानी सीलन की गंध आती थी। दीवारों का पलस्तर जगह-जगह से उखड़ गया था और कुछ जगह उखड़ने की तैयारी में इंटों से आगे को उभर आया था। मुझे उस पलस्तर में तरह-तरह के चेहरे नज़र आते। पलस्तर का कोई टुकड़ा झड़-कर खप से नीचे आ गिरता, तो मैं ऐसे चौंक जाता जैसे मेरी आँखों के सामने किसी मुर्दा चीज़ में जान आ गई हो। कभी मैं उठकर खिड़की के पास चला जाता। खिड़की में सलाखों की जगह बाँस के टुकड़े लगे थे। गली से उठती हुई भयानक दुर्गंध से दिमाग़ फटने लगता। वह गली जैसे शहर का कूड़ा-घर थी। एक मुर्गा गली के कूड़े को अपने पैरों से बिखेरता रहता और हर आठ-दस मिनट के बाद जोर से बाँग दे देता।
मास्टर जी के पास ज़्यादा सामान नहीं था, पर जो कुछ भी था उसे देखने को मेरे मन में बहुत उत्सुकता रहती थी। एक दिन जब थोड़ी देर के लिए मास्टर जी की आँख लगी, तो मैंने कोठरी के सारे सामान की जाँच कर डाली। कपड़ों के नाम पर वही चंद चीथड़े थे जो हम उनके शरीर पर देखा करते थे! डंडे और कमण्डल के अतिरिक्त उनकी संपत्ति में कुछ पुरानी फटी हुई पुस्तकें थीं जिनमें से केवल भगवदगीता का शीर्षक ही मैं पढ़ सका। शेष पुस्तकें बंगला में थीं। एक पुस्तक के बीच में एक लिफ़ाफ़ा रखा था जिस पर सात साल पहले की हावड़ा और मिदनापुर की मोहरें लगी थीं। मैंने डरते-डरते लिफ़ाफ़े में से पत्र निकाल लिया। यह भी बंगला में था। बीच में कोई-कोई शब्द अँग्रेज़ी का था—स्टैंडर्ड मीन्ज़... ओवरकान्फिडेंस...डिस्गस्टिंग…हेल...। मैंने जल्दी से पत्र वापस लिफ़ाफ़े में रख दिया। पुस्तकों के अतिरिक्त कुछ पुराने और नए फुलस्केप काग़ज़ थे जिनपर बंगला और अँग्रेज़ी में बहुत कुछ लिखा हुआ था। वे काग़ज़ अभी मेरे हाथों में ही थे कि मास्टर जी की आँख खुल गई और वे खाँसते हुए उठकर बैठ गए। मैं काँपते हुए हाथों से काग़ज़ रखने लगा तो वे पहले मुस्कराए और फिर हँसने लगे।
“इन्हें इधर ले आओ”, वे बोले।
मैं अपराधी की तरह काग़ज़ लिए हुए उनके पास चला गया। उन्होंने काग़ज़ मुझसे ले लिए और मुझे पास बिठाकर मेरी पीठ पर हाथ फेरने लगे।
“जानते हो, इन काग़ज़ों में क्या है?” उन्होंने बुखार के कारण कमज़ोर आवाज़ में पूछा।
“नहीं।” मैंने सिर हिलाया।
“यह मेरी सारी ज़िंदगी की पूँजी है”, उन्होंने कहा ओर उन काग़ज़ों को छाती पर रखे हुए लेट गए। लेटे-लेटे कुछ देर उन्हें उथल-पुथलकर देखते रहे, फिर उन्होंने उन्हें अपनी दाईं ओर रख लिया। कुछ देर वे अपने में खोए रहे और जाने क्या सोचते रहे। फिर बोले, “बच्चे, जानते हो, मनुष्य जीवित क्यों रहना चाहता है?”
मैंने सिर हिला दिया कि नहीं जानता।
“अच्छा, मैं तुम्हें बताऊँगा कि मनुष्य क्यों जीवित रहना चाहता है और कैसे जीवित रहता है। मैं तुम्हें और भी बहुत कुछ बताना चाहता हूँ, मगर अभी तुम छोटे हो। जरा बड़े होते तो...। ख़ैर...अब भी जो कुछ बता सकता हूँ, ज़रूर बताऊँगा। तुम मेरे लिए मेरे अपने बच्चे की तरह हो...तुम दोनों...दोनों ही मेरे बच्चे हो।''
उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया। मेरा दिल बैठने लगा कि वे जो कुछ बताना चाहते हैं, उसी समय न बताने लगें क्योंकि मैं जानता था कि वे जो कुछ भी बताएँगे वह ऐसी मुश्किल बात होगी कि मेरी समझ में नहीं आएगी। समझने की कोशिश करूँगा, तो कई मुश्किल शब्दों के अर्थ सीखने पड़ेंगे। मेरा अनुभव कहता था कि शब्द ख़ुद जितना मुश्किल होता है, उसके हिज्जे उससे भी ज़्यादा मुश्किल होते हैं। हिज्जों से मैं बहुत घबराता था।
मगर उस समय उन्होंने कुछ नहीं कहा। सिर्फ़ मेरा हाथ पकड़कर लेटे रहे।
अच्छे होकर जब वे हमें फिर पढ़ाने आने लगे, तो उन्होंने कहा कि अब से वे अँग्रेज़ी के अतिरिक्त हमें थोड़ी-थोड़ी बंगला भी सिखाएँगे क्योंकि बंगला सीखकर ही हम उनके विचारों को ठीक से समझ सकेंगे। अब वे तीन बजे आते और साढ़े पाँच-छः बजे तक बैठे रहते। मैं साढ़े तीन-चार बजे ही घड़ी की तरफ़ देखना आरंभ कर देता और जाने किस मुश्किल से वह सारा वक़्त काटता। उनकी दो महीने की जी-तोड़ मेहनत से हम बहन-भाई इतनी बंगला सीख पाए कि एक-दूसरे को बजाये तुम के ‘तूमि’ कहने लगे। वह कहती, “तूमि मेरी कापी का वरका मत फाड़ो।” और मैं कहता, “तूमि बकवास मत करो।”
हमारी इस प्रगति से मास्टर जी बहुत निराश हुए और कुछ दिनों बाद उन्होंने हमें बंगला सिखाने का विचार छोड़ दिया। अनुवाद के लिए अब वे पहले से भी मुश्किल 'पैसेज' लिखाने लगे, मगर इससे सारा अनुवाद उन्हें ख़ुद ही करना पड़ता। उस माध्यम से भी हमें बड़ी-बड़ी बातें सिखाने का प्रयत्न करके जब वे हार गए, तो उन्होंने एक और उपाय सोचा। वे फुल-स्केप काग़ज़ बीच में से आधे-आधे फाड़कर उन पर दोनों ओर पेंसिल से अँग्रेज़ी में बहुत कुछ लिखकर लाने लगे। बहन के लिए वे अलग काग़ज़ लाते और मेरे लिए अलग। उनका कहना था कि वे रोज़ उन काग़ज़ों में हमको एक-एक नया विचार देते हैं, जिसे हम अभी चाहे न समझें, बड़े होने पर ज़रूर समझ सकेंगे, इसलिए हम उन कागज़ों को अपने पास संभालकर रखते जाएँ। पहले छ-आठ दिन तो हमने काग़ज़ों की बहुत संभाल रखी, मगर बाद मे उन्हें संभालकर रखना मुश्किल होने लगा। अक्सर बहन मेरे काग़ज़ कहीं से गिरे हुए उठा लाती और कहती कि कल वह मास्टर जी से शिकायत करेगी। मैं मुँह बिचका देता। एक दिन मैंने देखा, अलमारी में सिर्फ़ बहन के काग़ज़ ही तह किए रखे हैं, मेरा कोई काग़ज़ नहीं है। चारों तरफ़ खोज करने पर भी जब मुझे अपने काग़ज़ नहीं मिले, तो मैंने बहन के सब पुलिंदे उठाकर फाड़ दिए। इस पर बहन ने मेरे बाल नोच लिए। मैंने उसके बाल नोच लिए। उस दिन से हम दोनों इस ताक में रहने लगे कि कल मास्टर जी के दिए हुए एक के काग़ज़ दूसरे के हाथ में लगें कि वह उन्हें फाड़ दे। मास्टर जी से कागज़ लेते हुए हम चोर आँख से एक-दूसरे की तरफ़ देखते और मुश्किल से अपनी मुस्कुराहट दबाते। मास्टर जी किसी किसी दिन अपने पुराने कागज़ों के पुलिंदे साथ ले आते थे और वहीं बैठकर उनमें से हमारे लिए कुछ हिस्से नक़ल करने लगते थे। हम दोनों उतनी देर कापियों पर इधर-उधर के रिमार्क लिखकर आपस में कापियाँ तबदील करते रहते। इधर मास्टर जी ये पुलिंदे हमारे हाथों में देकर सीढ़ियों से उतरते, उधर हमारी आपस में छीना-झपटी आरंभ हो जाती और हम एक-दूसरे के काग़ज़ को मसलने और मोचने लगते। अक्सर इस बात पर हमारी लड़ाई हो जाती कि मास्टर जी एक को अठारह और दूसरे को चौदह पन्ने क्यों दे गए हैं।
परीक्षा में अब थोड़े ही दिन रह गए थे। पिताजी ने एक दिन हमसे कहा कि हम मास्टर जी को अभी से सूचित कर दें कि जिस दिन हमारा अँग्रेज़ी का 'बी' पेपर होगा उस दिन तक तो हम उनसे पढ़ते रहेंगे मगर उसके बाद...। उस दिन मास्टर जी के आने तक हम आपस में झगड़ते रहे कि हममें से कौन उनसे यह बात कहेगा। आख़िर तीन बज गए और मास्टर जी आ गए। उन्होंने हमेशा की तरह घड़ी की तरफ़ देखा, 'त्चत् च्चत्' की आवाज़ के साथ सिर को झटका दिया और पानी का एक घूँट पीकर 'पोयट्री' की किताब खोल ली। हम दोनों ने एक-दूसरे की तरफ़ देखा और आँखें झुका ली। “मास्टर जी!” बहन ने धीरे से कहा।
उन्होंने आँखें उठाकर उसकी तरफ़ देखा और पृछा कि क्या बात है—उसकी तबीयत तो ठीक है?
बहन ने एक बार मेरी तरफ़ देखा, मगर मेरी आँखें ज़मीन में धसी रहीं।
“मास्टर जी, पिताजी ने कहा है”... और उसने रुकते-रुकते बात उन्हें बता दी।
“क्या मैं नहीं जानता?” माथे पर त्यौरियां डालकर सहसा उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, ''मुझे यह बताने की क्या ज़रूरत थी?'' और वे जल्दी जल्दी कविता की पंक्ति पढ़ने लगे :
शेड्स आफ़ नाइट वर फ़ालिंग फ़ास्ट।
व्हेन थ्रू, ऐन एल्पाइन विलेज पास्ट।
ए यूथ...
सहसा उनका गला भर्रा गया। उन्होंने जल्दी से दो घूँट पानी पिया और फिर से पढ़ने लगे :
शेड्स आफ़ नाइट वर फ़ालिंग फ़ास्ट...
उस दिन पहली बार उन्होंने जाने का समय जानने के लिए भी घड़ी की तरफ़ देखा। पूरे चार बजते ही वे काग़ज़ समेटते हुए उठ खड़े हुए। अगले दिन आए, तो आते ही उन्होंने हमारी परीक्षा की 'डेट छीट' देखी और बताया कि जिस दिन हमारा 'बी' पेपर होगा उसी दिन वे यहाँ से चले जाएँगे। उन्होंने निश्चय किया था कि वे कुछ दिन जाकर गरुड़चट्टी में रहेंगे, फिर उससे आगे घने पहाड़ों में चले जाएँगे, जहाँ से फिर कभी लौटकर नही आएँगे। उस दिन उनसे पढ़ते हुए न जाने क्यों मुझे उनके चेहरे से डर लगता रहा।
हमारा 'बी' पेपर हो गया। मास्टर जी मे काँपते हाथों से हमारा पर्चा देखा। उन्होंने जो-जो कुछ पूछा, मैंने उसका सही जवाब बता दिया। मैं हाल से निकलकर हर सवाल के सही जवाब का पता कर आया था। बहन जवाब देने से अटकती रही। मास्टर जी ने मेरी पीठ थपथपाई, पानी पिया और चले गए। मगर शाम को वे फिर आए। पिताजी से उन्होंने कहा कि वे जाने से पहले एक बार बच्चों से मिलने आए हैं। हम दोनों को अंदर से बुलाया गया। मास्टर जी ने हमसे कोई बात नहीं की, सिर्फ़ हमारे सिर पर हाथ फेरा और “अच्छा” कहकर चल दिए। हम लोग उनके साथ-साथ ड्योढ़ी तक आए। वहाँ रुककर उन्होंने मेरी ठोड़ी को छूआ और कहा, “अच्छा, मेरे बच्चे!” और काँपते हाथ से उन्होंने किसी तरह अपना भूरा-सा फ़ाउंटेन पेन जेब से निकाला और मेरे हाथ में दिया।
“रख लो, रख लो”, उन्होंने ऐसे कहा जैसे मैंने उसे लेने से इंकार किया हो।
“बहुत अच्छा तो नहीं है, मगर काम करता है। मुझको अब इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। तुम अपने पास रख छोड़ना...या फेंक देना...।”
उनकी आँखें भर आई थीं इसलिए उन्होंने मुस्कुराने का प्रयत्न किया और मेरा कंधा थपथपाकर खट्-खट् सीढियाँ उत्तर गए। बहन स्पर्द्धा की दृष्टि से मेरे हाथ में उस फ़ाउंटेन पेन को देख रही थी। मैंने उसे अँगूठा दिखाया और पेन खोलकर उसके निब की जाँच करने लगा।
मगर उसके कुछ ही दिन बाद वह निब मुझसे टूट गया—और फिर वह पेन भी जाने कहाँ खो गया!
ghaDi mein teen bajte hi siDhiyon par lathi ki khat khat hone lagti aur mastar ji apne gerua bane mein uupar aate dikhai dete. khat khat avaz sunte hi hum bhagkar baithak mein pahunch jate aur apni kapiyan aur kitaben theek karte hue DyoDhi ki taraf dekhne lagte, ghaDi teen baja na chuki hoti, to unke uupar pahunchte pahunchte baja deti. main bahan ke kaan ke paas munh le jakar, kahta, “ek do teen. . . . ”
aur mastar ji baithak mein pahunch jate. agar ghaDi unke vahan pahunchne se do teen minat pahle teen baja chuki hoti, to ve us par shikayat ki ek nazar Dalte, bharkar rakhe hue gilas mein se do ghoont pani pite aur paDhane baith jate. magar baithkar bhi do ek baar unki nazar uupar hamari divar ghaDi ki taraf uthti, phir apne haath par lagi hui baDe gol Dayal ki purani pili si ghaDi par paDti aur ve hoon ya tvat ki avaz se apna asantosh prakat karte—jane apne prati, apni ghaDi ke prati ya hamari ghaDi ke prati.
hamein maidrik ki pariksha deni thi aur ve hamein paDhane ke liye aate the. bahan mujhse ek saal baDi thi, magar usne usi saal e, bi, si, se angrezi sikhi thi. main bhi angrezi itni hi janta tha ki bina hichkichahat ke vanDarphul ke ye hijje bata deta tha—Dablu e en, Do o aar, eph yu Dabal el—vanDarphul. mastar ji kavita bahut utsaah ke saath paDhate the. ve tenisan, brauning aur skaat ki panktiyon ki vyakhya karte hue jaise kahin aur hi pahunch jate the. unki ankhen chamakne lagti theen aur donon haath hilne lagte the. bhasha unke munh se aisi nikalti thi jaise khud kavita kar rahe hon. mujhe kai baar kavita ki pankti to samajh mein aa jati thi, unki vyakhya samajh mein nahin aati. main mez ke niche se bahan ke takhnon par thokar marne lagta. uupar se chehra gambhir banaye rahta. thokar marana isliye zaruri tha ki agar main use dhyaan se paDhne deta, to wo beech mein mastar ji se koi saval poochh leti thi jisse zahir hota tha ki baat uski samajh mein aa rahi hai, aur is tarah apni hatak hoti thi.
kavita paDhakar mastar ji hamse anuvad karate. anuvad ke paisej ve kisi kitab mein se nahin dete the, jabani likhate the. unmen kai baDe baDe shabd hote jo apni samajh mein hi na aate. ve likhate ha
“bhavna jivan ki hariyali hai. bhavna vihin jivan ek marusthal hai jahan koi ankur nahin phutta. ”
hum pahle unse bhavna ki angrezi puchhte, phir anuvad karte ha
“sentiment iz laifa vejitebal. sentimentles laif iz e Dejart vheyar graas Daz naat gro. ”
bahan sanshodhan karti ki Daz naat gro nahin Du naat gro hona chahiye, graas singular nahin plural hai. main uske haath par mukka maar deta ki kal e bi si sikhnevali laDki aaj meri angrezi durust karti hai. wo mere baal pakaD leti ki ek saal chhota hokar ye laDka baDi bahan ke haath par mukka marta hai! magar jab mastar ji phaisla kar dete ki Du naat gro nahin Daz naat gro” theek hai, to main apne angrezi ki shaan par phool uthta aur bahan ka chehra latak jata halanki marapit ke mamle mein Daant mujhi ko paDti.
mastar ji ke aane ka samay jitna nishchit tha, jane ka samay utna hi anishchit tha. ve kabhi DeDh ghanta aur kabhi do ghante paDhate rahte the. paDhte paDhte paanch bajne ko aa jate to mere liye naun aur eDjektiv mein fark karna mushkil ho jata. main jamhaiyan leta aur baar baar uubkar ghaDi ki taraf dekhta. magar mastar ji us samay ‘paast partisipal’ aur ‘parphekt partisipal’ jaisi chizon ke bare mein jane kya kya bata rahe hote. paDhai ho chukne ke baad ve das minat hamein jivan ke sambandh mein shiksha diya karte the. ve das minat bitana mujhe sabse mushkil lagta tha. ve pani ke chhote chhote ghoont bharte aur josh mein aakar sundar aur asundar ke vishay mein jane kya kah rahe hote, aur main apni kapi ghutnon par rakhe hue usmen likhne lagta ha
sundar mundariyo, ho!
tera kaun bichara, ho!
dulla bhattivala, ho!
bahan ka dhyaan bhi meri kapi par hota kyonki wo ankh ke ishare se mujhe ye sab karne se mana karti. kabhi wo ishare se dhamki deti ki mastar ji se meri shikayat kar degi. main ankhon hi ankhon se uski khushamad kar leta. jab mastar ji ka sabak khatm hota or unki kursi chyaan ki avaz karti hui pichhe ko hatti, to mera dil khushi se uchhalne lagta. siDhiyon par khat khat ki avaz samapt hone se pahle hi main patang aur Dor liye hue uupar kothe par pahunch jata aur a boऽऽ kata kataऽऽ iiऽऽboऽऽ! ka nara laga deta.
mastar ji ke bare mein hum zyada nahin jante the—yahan tak ki unke naam ka bhi hamein nahin pata tha. ek din achanak hi ve pitaji ke paas baithak mein aa pahunche the. unhonne kaha tha ki ek bhi paisa na hone se ve bahut tangi mein hain magar ve kisi se khairat nahin lena chahte, kaam karke roti khana chahte hain. unhonne bataya ki unhonne kalkatta yunivarsiti se bi. el. kiya hai aur bachchon ko bangla aur panjabi paDha sakte hain. pitaji hum donon ki angrezi ki yogyata se pahle hi atankit the, isliye unhonne usi samay se unhen hamein paDhane ke liye rakh liya. kuch dinon baad ve unhen aur tyushan dilane lage, to mastar ji ne mana kar diya. ve hamare ghar se thoDi door ek gandi si gali mein chaar rupe mahine ki ek kothari lekar rahne lage the. ye ve puchhne par bhi nahin batate the ki bi. el. karne ke baad unhonne prektis kyon nahin ki aur ghar baar chhoDkar gerua kyon dharan kar liya. ve bas uttejit se paDhane aate, aur usi tarah uttejit se uthkar chale jate.
ek din ghaDi ne teen bajaye to hum log roz ki tarah bhagkar baithak mein pahunch ge aur dam sadhkar apni apni kursi par baith ge. magar kafi samay guzar jane par bhi siDhiyon par khat at ki avaz sunai nahin di. ek minat, do minat, das minat. hum logon ko hairani hui—mujhe khushi bhi hui. chaar mahine mein mastar ji ne pahli baar chhutti ki thi. is khushi mein main angrezi ki kapi mein thoDi Draing karne laga bahan se bee aur eph hamesha ek se likhe jate the—vah unke antar ko pakane lagi. magar ye khushi zyada der na rahi. sahsa siDhiyon par khat khat sunai dene lagi, jisse hum chaunk ge aur nirash bhi hue. mastar ji apne roz ke kapDon ke uupar ek mota gerua kambal liye baithak mein pahunch ge. mainne unhen dekhte hi apni banai hui Draing phaaD di. ve hanphate se aakar aram kursi par baith be aur do ghoont pani pine ke baad poyatri ki kitab kholkar paDhane lage ha
“tel mi naat in mornphul nambarj
laif iz bat ain empti Dreem. . . ”
mainne dekha, unka sara chehra ek baar pasine se bheeg gaya aur ve sir se pair tak kaanp ge. kuch der ve choop rahe. phir unhonne gilas ko chhua, magar uthaya nahin. unka sir jhukkar banhon mein aa gaya aur kuch der vahin paDa raha. us samay mujhe aisa laga jaise mere samne sirf kambal mein lipti hui ek gaanth hi paDi ho. jab unhonne chehra uthaya, to mujhe unki naak aur ankhon ke beech ki jhurriyan bahut gahri lagin. unki ankhen jhaptin aur kuch der band hi rahtin, phir jaise prayatn se khultin. ve honthon par jaban pherkar phir paDhane lagte ha
“phaar da sol iz DeD dait slambarz,
enD thingz aar naat vaat de seem. ”
magar uske saath unka sir phir jhuk jata. mainne Dari hui si nazar se bahan ki taraf dekha.
“mastar ji, aaj apaki tabiyat theek nahin hai, bahan ne kaha, “aaj hum aur nahin paDhenge. ”
nahin paDhenge—yah sunkar mere dil mein khushi ki lahr dauD gai. magar us hilti hui gathri ko dekhkar Dar bhi lag raha tha. mastar ji ne ankhen uthain aur dhire se kuch kaha. phir unhonne pustak ki taraf haath baDhaya, to bahan ne pustak kheench li. kuch der mastar ji hum logon ki taraf dekhte rahe—jaise hum unse bahut door baithe hon aur ve hamein theek se pahchan na pa rahe hon. phir ek lambi saans lekar chalne ke liye uth khaDe hue.
pure chaar saptah ve taiphaiD mein paDe rahe.
un dinon meri Dyuti lagai gai ki main kothari mein jakar unhen soop vagairah de aaya karun. vaidya ji ke paas jakar unki davai avai bhi mujhe hi lani hoti thi. mera kafi samay unki kothari mein bitta. ve apne kambal mein lipatkar charpai par lete hue haay haay karte rahte aur main uupar niche hote hue kambal ke royon ko dekhta rahta. kabhi mitti ke farsh par ya syaah paDi hui divaron par ungli se tasviren banane lagta. kothari nihayat bosida thi aur usmen charon taraf se purani silan ki gandh aati thi. divaron ka palastar jagah jagah se ukhaD gaya tha aur kuch jagah ukhaDne ki taiyari mein inton se aage ko ubhar aaya tha. mujhe us palastar mein tarah tarah ke chehre nazar aate. palastar ka koi tukDa jhaD kar khap se niche aa girta, to main aise chaunk jata jaise meri ankhon ke samne kisi murda cheez mein jaan aa gai ho. kabhi main uthkar khiDki ke paas chala jata. khiDki mein salakhon ki jagah baans ke tukDe lage the. gali se uthti hui bhayanak durgandh se dimagh phatne lagta. wo gali jaise shahr ka kuDa ghar thi. ek murga gali ke kuDe ko apne pairon se bikherta rahta aur har aath das minat ke baad jor se baang de deta.
mastar ji ke paas zyada saman nahin tha, par jo kuch bhi tha use dekhne ko mere man mein bahut utsukta rahti thi. ek din jab thoDi der ke liye mastar ji ki ankh lagi, to mainne kothari ke sare saman ki jaanch kar Dali. kapDon ke naam par vahi chand chithDe the jo hum unke sharir par dekha karte the! DanDe aur kamanDal ke atirikt unki sampatti mein kuch purani phati hui pustken theen jinmen se keval bhagavadgita ka shirshak hi main paDh saka. shesh pustken bangla mein theen. ek pustak ke beech mein ek lifafa rakha tha jis par saat saal pahle ki havDa aur midnapur ki mohren lagi theen. mainne Darte Darte lifafe mein se patr nikal liya. ye bhi bangla mein tha. beech mein koi koi shabd angrezi ka tha—stainDarD meenz. . . ovarkanphiDens. . . Disgasting…hel. . . . mainne jaldi se patr vapas lifafe mein rakh diya. pustkon ke atirikt kuch purane aur ne phulaskep kaghaz the jinpar bangla aur angrezi mein bahut kuch likha hua tha. ve kaghaz abhi mere hathon mein hi the ki mastar ji ki ankh khul gai aur ve khanste hue uthkar baith ge. main kanpte hue hathon se kaghaz rakhne laga to ve pahle muskraye aur phir hansne lage.
“inhen idhar le aao”, ve bole.
main apradhi ki tarah kaghaz liye hue unke paas chala gaya. unhonne kaghaz mujhse le liye aur mujhe paas bithakar meri peeth par haath pherne lage.
“jante ho, in kaghzon mein kya hai?” unhonne bukhar ke karan kamzor avaz mein puchha.
“nahin. ” mainne sir hilaya.
“yah meri sari zindagi ki punji hai”, unhonne kaha or un kaghzon ko chhati par rakhe hue let ge. lete lete kuch der unhen uthal puthalkar dekhte rahe, phir unhonne unhen apni dain or rakh liya. kuch der ve apne mein khoe rahe aur jane kya sochte rahe. phir bole, “bachche, jante ho, manushya jivit kyon rahna chahta hai?”
mainne sir hila diya ki nahin janta.
“achchha, main tumhein bataunga ki manushya kyon jivit rahna chahta hai aur kaise jivit rahta hai. main tumhein aur bhi bahut kuch batana chahta hoon, magar abhi tum chhote ho. jara baDe hote to. . . . khair. . . ab bhi jo kuch bata sakta hoon, zarur bataunga. tum mere liye mere apne bachche ki tarah ho. . . tum donon. . . donon hi mere bachche ho.
unhonne mera haath pakaD liya. mera dil baithne laga ki ve jo kuch batana chahte hain, usi samay na batane lagen kyonki main janta tha ki ve jo kuch bhi batayenge wo aisi mushkil baat hogi ki meri samajh mein nahin ayegi. samajhne ki koshish karunga, to kai mushkil shabdon ke arth sikhne paDenge. mera anubhav kahta tha ki shabd khud jitna mushkil hota hai, uske hijje usse bhi zyada mushkil hote hain. hijjon se main bahut ghabrata tha.
magar us samay unhonne kuch nahin kaha. sirf mera haath pakaDkar lete rahe.
achchhe hokar jab ve hamein phir paDhane aane lage, to unhonne kaha ki ab se ve angrezi ke atirikt hamein thoDi thoDi bangla bhi sikhayenge kyonki bangla sikhkar hi hum unke vicharon ko theek se samajh sakenge. ab ve teen baje aate aur saDhe paanch chhः baje tak baithe rahte. main saDhe teen chaar baje hi ghaDi ki taraf dekhana arambh kar deta aur jane kis mushkil se wo sara vaqt katta. unki do mahine ki ji toD mehnat se hum bahan bhai itni bangla seekh pae ki ek dusre ko bajaye tum ke ‘tumi’ kahne lage. wo kahti, “tumi meri kapi ka varka mat phaDo. ” aur main kahta, “tumi bakvas mat karo. ”
hamari is pragti se mastar ji bahut nirash hue aur kuch dinon baad unhonne hamein bangla sikhane ka vichar chhoD diya. anuvad ke liye ab ve pahle se bhi mushkil paisej likhane lage, magar isse sara anuvad unhen khud hi karna paDta. us madhyam se bhi hamein baDi baDi baten sikhane ka prayatn karke jab ve haar ge, to unhonne ek aur upaay socha. ve phul skep kaghaz beech mein se aadhe aadhe phaDkar un par donon or pensil se angrezi mein bahut kuch likhkar lane lage. bahan ke liye ve alag kaghaz late aur mere liye alag. unka kahna tha ki ve roz un kaghzon mein hamko ek ek naya vichar dete hain, jise hum abhi chahe na samjhen, baDe hone par zarur samajh sakenge, isliye hum un kagzon ko apne paas sambhalkar rakhte jayen. pahle chh aath din to hamne kaghzon ki bahut sambhal rakhi, magar baad mae unhen sambhalkar rakhna mushkil hone laga. aksar bahan mere kaghaz kahin se gire hue utha lati aur kahti ki kal wo mastar ji se shikayat karegi. main munh bichka deta. ek din mainne dekha, almari mein sirf bahan ke kaghaz hi tah kiye rakhe hain, mera koi kaghaz nahin hai. charon taraf khoj karne par bhi jab mujhe apne kaghaz nahin mile, to mainne bahan ke sab pulinde uthakar phaaD diye. is par bahan ne mere baal noch liye. mainne uske baal noch liye. us din se hum donon is taak mein rahne lage ki kal mastar ji ke diye hue ek ke kaghaz dusre ke haath mein lagen ki wo unhen phaaD de. mastar ji se kagaz lete hue hum chor ankh se ek dusre ki taraf dekhte aur mushkil se apni muskurahat dabate. mastar ji kisi kisi din apne purane kagzon ke pulinde saath le aate the aur vahin baithkar unmen se hamare liye kuch hisse naqal karne lagte the. hum donon utni der kapiyon par idhar udhar ke rimark likhkar aapas mein kapiyan tabdil karte rahte. idhar mastar ji ye pulinde hamare hathon mein dekar siDhiyon se utarte, udhar hamari aapas mein chhina jhapti arambh ho jati aur hum ek dusre ke kaghaz ko masalne aur mochne lagte. aksar is baat par hamari laDai ho jati ki mastar ji ek ko atharah aur dusre ko chaudah panne kyon de ge hain.
pariksha mein ab thoDe hi din rah ge the. pitaji ne ek din hamse kaha ki hum mastar ji ko abhi se suchit kar den ki jis din hamara angrezi ka bee pepar hoga us din tak to hum unse paDhte rahenge magar uske baad. . . . us din mastar ji ke aane tak hum aapas mein jhagaDte rahe ki hammen se kaun unse ye baat kahega. akhir teen baj ge aur mastar ji aa ge. unhonne hamesha ki tarah ghaDi ki taraf dekha, achat chchat ki avaz ke saath sir ko jhatka diya aur pani ka ek ghoont pikar poyatri ki kitab khol li. hum donon ne ek dusre ki taraf dekha aur ankhen jhuka li. “mastar jee!” bahan ne dhire se kaha.
unhonne ankhen uthakar uski taraf dekha aur prichha ki kya baat hai—uski tabiyat to theek hai?
bahan ne ek baar meri taraf dekha, magar meri ankhen zamin mein dhasi rahin.
“mastar ji, pitaji ne kaha hai”. . . aur usne rukte rukte baat unhen bata di.
“kya main nahin janta?” mathe par tyauriyan Dalkar sahsa unhonne kaDe shabdon mein kaha, mujhe ye batane ki kya zarurat thee? aur ve jaldi jaldi kavita ki pankti paDhne lage ha
sheDs aaf nait var faling faast.
vhen thru, ain elpain vilej paast.
e yooth. . .
sahsa unka gala bharra gaya. unhonne jaldi se do ghoont pani piya aur phir se paDhne lage ha
sheDs aaf nait var faling faast. . .
us din pahli baar unhonne jane ka samay janne ke liye bhi ghaDi ki taraf dekha. pure chaar bajte hi ve kaghaz samette hue uth khaDe hue. agle din aaye, to aate hi unhonne hamari pariksha ki Det chheet dekhi aur bataya ki jis din hamara bee pepar hoga usi din ve yahan se chale jayenge. unhonne nishchay kiya tha ki ve kuch din jakar garuDchatti mein rahenge, phir usse aage ghane pahaDon mein chale jayenge, jahan se phir kabhi lautkar nahi ayenge. us din unse paDhte hue na jane kyon mujhe unke chehre se Dar lagta raha.
hamara bee pepar ho gaya. mastar ji mae kanpte hathon se hamara parcha dekha. unhonne jo jo kuch puchha, mainne uska sahi javab bata diya. main haal se nikalkar har saval ke sahi javab ka pata kar aaya tha. bahan javab dene se atakti rahi. mastar ji ne meri peeth thapthapai, pani piya aur chale ge. magar shaam ko ve phir aaye. pitaji se unhonne kaha ki ve jane se pahle ek baar bachchon se milne aaye hain. hum donon ko andar se bulaya gaya. mastar ji ne hamse koi baat nahin ki, sirf hamare sir par haath phera aur “achchha” kahkar chal diye. hum log unke saath saath DyoDhi tak aaye. vahan rukkar unhonne meri thoDi ko chhua aur kaha, “achchha, mere bachche!” aur kanpte haath se unhonne kisi tarah apna bhura sa faunten pen jeb se nikala aur mere haath mein diya.
“rakh lo, rakh lo”, unhonne aise kaha jaise mainne use lene se inkaar kiya ho.
“bahut achchha to nahin hai, magar kaam karta hai. mujhko ab iski zarurat nahin paDegi. tum apne paas rakh chhoDna. . . ya phenk dena. . . . ”
unki ankhen bhar aai theen isliye unhonne muskurane ka prayatn kiya aur mera kandha thapathpakar khat khat siDhiyan uttar ge. bahan sparddha ki drishti se mere haath mein us faunten pen ko dekh rahi thi. mainne use angutha dikhaya aur pen kholkar uske nib ki jaanch karne laga.
magar uske kuch hi din baad wo nib mujhse toot gaya—aur phir wo pen bhi jane kahan kho gaya!

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
OKAY
About this sher
Close
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.
OKAY
You have remaining out of free content pages.Log In or Register to become a Rekhta Family member to access the full website.
join rekhta family!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.