आपकी खोज से संबंधित
परिणाम "bol rhi hu me nhi to kya kya kru me add add kr"
Doha के संबंधित परिणाम "bol rhi hu me nhi to kya kya kru me add add kr"
क्या इंद्र क्या राजवी
क्या इंद्र क्या राजवी, क्या सूकर क्या स्वांन।फूली तीनु लोक में, कामी एक समान॥
फूलीबाई
क्या घर का क्या वाहला
क्या घर का क्या वाहला, डोरी लागी राम।आपनी आपनी जौम मै, बुडी जाय जीहान॥
संत लालदास
क्या गंगा क्या गोमती
क्या गंगा क्या गोमती, बदरी गया पिराग।सतगुर में सब ही आया, रहे चरण लिव लाग॥
फूलीबाई
सिद्ध भये तो क्या भया
सिद्ध भये तो क्या भया, किये न जग उपकार।जड़ कपास उनसे भला, परदा राखनहार॥
सुधाकर द्विवेदी
क्या हिन्दू क्या मुसलमान
क्या हिन्दू क्या मुसलमान, क्या ईसाई जैन।गुरु भक्ती पूरन बिना, कोई न पावे चैन॥
संत शिवदयाल सिंह
अरे पियारे, क्या करौ
अरे पियारे, क्या करौ, जाहि रहो है लाग।क्योंकरि दिल-बारूद में, छिपे इस्क की आग॥
नागरीदास
मानुष बिचारा क्या करे
मानुष बिचारा क्या करे, जाके कहै न खुलै कपाट।स्वनहा चौक बैठाय के, फिर-फिर ऐपन चाट॥
कबीर
निज प्रतिबिंबन में दुरी
निज प्रतिबिंबन में दुरी, मुकुर धाम सुखदानि।लई तुरत ही भावते, तन सुवास पहिचान॥
बैरीसाल
आगि जो लागि समुद्र में
आगि जो लागि समुद्र में, धुवाँ न परगट होय।की जाने जो जरि मुवा, की जाकी लाई होय॥
कबीर
तुका बस्तर बिचारा क्या करे
तुका बस्तर बिचारा क्या करे, अतंर भगवान होय।भीतर मैला कब मिटे रे मन, मरे ऊपर धोय॥
संत तुकाराम
मूरख सों क्या बोलिये
मूरख सों क्या बोलिये, शठ सों काह बसाय।पहन में क्या मारिये, जो चोखा तीर नसाय॥
कबीर
माला मणका क्या गिनूं
माला मणका क्या गिनूं, यह तो सुमरण धाम।पीपा को हरि सुमरै, पीपा सुमरे राम॥
संत पीपा
मनुख जनम ले क्या किया
मनुख जनम ले क्या किया, धर्म न अर्थ न काम।सो कुच अज के कंठ मैं, उपजे गए निकाम॥
बुधजन
भगति बिना क्या होत है
भगति बिना क्या होत है, भरम रहा संसार।रत्ती कंचन पाय नहिं, रावन चलती बार॥
गरीबदास
हिन्दू में क्या और है
हिंदू में क्या और है, मुसलमान में और।साहिब सब का एक है, ब्याप रहा सब ठौर॥