चेत, चेत मन अंधा

chet, chet man andha

गवरी बाई

गवरी बाई

चेत, चेत मन अंधा

गवरी बाई

और अधिकगवरी बाई

    चेत, चेत मन अंधा, भज ले नागर नंदा।

    सुमरण साँवरिया नुं करतां, कट जाये यम फंदा॥

    पुरण ब्रह्म परम कृपाल हे, करूणा सागर सिंधु।

    अधम उधारण अघ निवारण, तारण भवजल सिंधु॥

    कइ जुग बीते विषय रस पीते, अजहु मूढ़ अघायो।

    भव सें भटके, उंधे मुख लटके, फिर जनम्यो फिर जायो॥

    प्राणी पड़ियो नरक नी खानी, चीड़ा नुं चुंटी खायो।

    हरी भज मेटो, स्तुती कर छुटो, उदर क्यूँ बिसरायो॥

    बाहिर आयो, भजन भुलायो, माया में मुरजानो।

    बालापन में खाया खेल्यो, पर हाथ पर बेठानो॥

    जो आंनी में रातो मातो, विषय रंग में भीनो।

    मोह मदिरा, पीत अधीरा, मूरख मत को हीनो॥

    तीस चालीसे बरसे चेत्यो, पापी पइसो जोड़े।

    कुंटुब कबीलो, विषय में पडियो, अधिक नेह कूँ जोड़े॥

    आइ साठी बुद्धि सब नाठी, लाठी ग्रहवा लाग्यो।

    करूप काया, बल घटाया, परमारथ नहीं जाग्यो॥

    श्रवणे बुझे नयणे सुझे नासिका झरने लागी।

    कुटंब कहे कब, टरे मरे कब, तोये चेत्यो अभागी॥

    यम आव लगा, सब भये अलगा, मारन लागे प्रहार।

    तब पछतावे सिर धुणावे, अगणित दुःख अपार॥

    ना दिया दान, किया सनमान, कहो कैसे आवे आडी।

    हरि नहीं पूज्या, गुरु नहीं बुझ्या, पडयो चोरासी खाडी॥

    दास गवरी कहे सिव परदेसी पूरण परमानंदा।

    मन, क्रम, वचने, साचे दल चलने, कटिया यम का फंदा॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : गवरी बाई (भारतीय साहित्य के निर्माता)
    • संपादक : मथुरा प्रसाद अग्रवाल
    • रचनाकार : गवरी देवी
    • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए