जै कलि नाम कबीर न होते

jai kali nam kabir na hote

संत पीपा

संत पीपा

जै कलि नाम कबीर न होते

संत पीपा

और अधिकसंत पीपा

    जै कलि नाम कबीर होते।

    तौ लोक बेद अरू कलिजुग मिलि करि भगति रसातलि देते॥

    आगम-निगम कहत पांडे, फल भागौत लगायौ।

    रजस-तामस-सातिग कथि-कथि, यूँ यहु जगत भुलायौ॥

    बकता सुरता दोन्यूँ भूले, दुनिया सबै भुलाई।

    कल्पवृच्छ की छाया बैठे, तौ क्यूँ कल्पना जाई॥

    सर्गुण कथि-कथि मिष्ट खवाया, काया रोग बढ़ाया।

    निर्गुण नींव पिया नहिं गुरगामि, यूँ अटकी जीव विकाया॥

    अंध लकुटिया अंध गही है, परत कूप कत थोरै।

    अबरण बरण दुइै रस अंजन, आँखि सबनि की फौरे॥

    हमसे पतित कहा कहि रहते, कौण प्रतीति मन धरते।

    नाना बाणी देखि सुणि श्रवननि, बहु माराग अनसरते॥

    करि हरि भगति, भगति कण लीना, त्रिविध रहित थिति मोहे।

    पाखंड रूप भेष सब कंकर, ग्यान सूपक सोहे॥

    तिरगुण रहित भक्ति भगवंतहि, बिराला कोई पावै।

    दया होई जौ कृपा नाथ की, तौ नाम कबीरा गाई॥

    भगति प्रताप राखिऐ कमनि, निज जन आप पढ़ाया।

    नाम कबिरा साच प्रकास्या, तहाँ पीपै कछु पाया॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : राजर्षि संत पीपाजी
    • संपादक : ललित शर्मा
    • रचनाकार : संत पीपाजी
    • प्रकाशन : राजस्थानी ग्रंथागार
    • संस्करण : 2016

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए