Font by Mehr Nastaliq Web

जीव बटाऊ रे

jeew batau re

संत दरिया (मारवाड़ वाले)

अन्य

अन्य

और अधिकसंत दरिया (मारवाड़ वाले)

    जीव बटाऊ रे बहता भाई मारग माईं।

    आठ पहर का चालना, घड़ी इक ठहरै नाईं॥

    गरभ जन्म बालक भयो रे, तरुनाये गर्भान।

    बृद्ध मृतक फिर गर्भ बसेरा, यह मारग परमान॥

    पाप पुन्न सुख दुख की करनी, बेड़ी थारे लागी पाँय।

    पंच ठंगो के बस पड़यो रे, कब घर पहुँचै जाय॥

    चौरासी बासो बस्यो रे, अपना कर-कर जान।

    निस्चय निस्चल होयगो रे, पद पहुंचै निर्बान॥

    राम बिना तो को ठौर नहीं रे, जहँ जावै तहँ काल।

    जन दरिया मन उलट जगत सूं, अपना राम सम्हाल॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : दरिया साहब बानी और जीवन-चरित्र (पृष्ठ 54)
    • रचनाकार : संत दरिया (मारवाड़ वाले)
    • प्रकाशन : बेलवीडियर प्रिंटिंग वर्क्स, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1922

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY