Font by Mehr Nastaliq Web

वेंकी रामकृष्णन के उद्धरण

विज्ञान में नोबल पुरस्कार विजेता लगभग हमेशा अपनी महत्त्वपूर्ण खोज उस समय करते हैं, जब वे युवा होते हैं और बहुत शक्तिशाली नहीं होते। जीव-विज्ञानी और रसायनविद् अक्सर अपनी बड़ी उपलब्धियाँ भौतिक विज्ञानियों या गणितज्ञों से एक दशक बाद या ऐसे ही अंतराल पर हासिल करते हैं, शायद इसलिए क्योंकि अत्यधिक ज्ञान को इकट्ठा करने, व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और ज़रूरी संसाधनों को तैयार करने में समय लगता है। वास्तव में प्रसिद्ध गणितज्ञ जी. एच. हार्डी ने अपनी 1940 की किताब में 'ए मैथमैटिशियंस अपोलॉजी' में लिखा था, "कोई भी गणितज्ञ ख़ुद को यह भूलने नहीं दे सकता कि गणित, किसी भी अन्य कला या विज्ञान से अधिक, एक युवा व्यक्ति का खेल है। मैं किसी भी ऐसी घटना को नहीं जानता, जिसमें गणित की बड़ी प्रगति की शुरुआत पच्चास पार के व्यक्ति ने की हो।"

अनुवाद : अमित कुश