सारा ज्ञान कुछ तथ्यों की अनुभूति पर आधारित होता है और उसी पर हमें अपनी तर्कशक्ति का निर्माण करना होता है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि अधिकांश मनुष्य; विशेषकर वर्तमान समय में, यह मानते हैं कि धर्म में ऐसी अनुभूति संभव नहीं है कि धर्म को केवल व्यर्थ तर्कों से ही समझा जा सकता है, इसीलिए हमें व्यर्थ तर्कों से मन को विचलित न करने की सलाह दी जाती है।