जीव-विज्ञान में जिस क्रांति की शुरुआत क़रीब सौ साल पहले जीन की खोज से हुई थी, वह हमें आज एक चौराहे तक ले आई है। पहली बार बुढ़ापे के मूल कारणों के बारे में किए गए हालिया शोध से; यह संभावना पैदा हुई है कि हम वृद्धावस्था में अपनी सेहत तो बेहतर कर ही सकते हैं, मनुष्य की औसत आयु भी बढ़ाई जा सकती है।