गाँधीजी की समाधि पर अपने आपको देश के लिए समर्पित करने की शपथ लें, और लौटकर देश को अपने लिए समर्पित करा लें, तो भी गाँधीवाद निभ जाता है। हरिजन की ज़मीन छीन लें, उसे कुएँ से पानी न भरने दें, मगर उसे मंदिर में प्रवेश कर लेने दें, तो भी गाँधीवाद का पालन हो जाता है।