भाषा का विकास मानवीकरण की प्रक्रिया का एक अंग थी। प्राइमेट वर्ग की जिस शाख़ा ने मानव बनने की राह अपनाई, उसने पूर्ण मानव बनने के पहले ही संस्कृति के कुछ तत्त्वों को विकसित कर लिया था। इन तत्त्वों में प्रतीक-व्यवस्था भी थी, जिसने उसे अभिव्यक्ति की सीमित शक्ति दी।