अस्वाद-वृत्ति से चलने वाले संयुक्त भोजनालय में जाकर, वहाँ जो भोजन बना हो उसमें से जो हमारे लिए त्याज्य न हो उस आहार को ईश्वर का अनुग्रह मानकर, मन में भी उसकी टीका किए बिना, संतोष-पूर्वक और शरीर के लिए जितना आवश्यक हो उतना खा लेना, अस्वाद व्रत में बहुत सहायक है।