Font by Mehr Nastaliq Web
Sughosh Mishra's Photo'

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

सुघोष मिश्र का परिचय

मूल नाम : सुघोष मिश्र

जन्म : 30/09/1990 | संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

नई पीढ़ी के कवि सुघोष मिश्र का जन्म कबीर से प्रसिद्ध मगहर (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उन्होंने स्नातक और परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है और एम.फिल. दिल्ली विश्वविद्यालय से। वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में शोधरत हैं।
वह हिंदी के आते हुए कवियों में से हैं, लेकिन वह अपनी कविता को बहुत ज़्यादा सामने लाना नहीं चाहते हैं, जबकि आजकल यह बहुत आसान है। वह धीरज, दायित्व और फ़िक्र सँभाले हुए, शायद उस वक़्त की प्रतीक्षा में हैं, जब बहुत सारे आते हुए कवि जाते हुए नज़र आएँगे। 
कुछ प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ और लेख प्रकाशित हुए हैं। वह फ़ोटोग्राफी और फ़िल्म निर्माण में भी रुचि रखते हैं।

संबंधित टैग

Recitation

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए