Font by Mehr Nastaliq Web
Shashi Shekhar's Photo'

शशि शेखर

1992 - 2012 | पटना, बिहार

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। अल्पायु में देहांत।

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। अल्पायु में देहांत।

शशि शेखर का परिचय

मूल नाम : शशि शेखर

जन्म : 06/03/1992 | पटना, बिहार

निधन : 16/11/2012


शशि शेखर का जन्म 6 मार्च 1992 को बिहार के बख़्तियारपुर में हुआ। उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा May Flower स्कूल, पटना से प्राप्त की तथा केंद्रीय विद्यालय शेख़पुरा, पटना से उन्होंने बारहवीं (कला) में प्रथम स्थान पाया। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू महाविद्यालय से हिंदी साहित्य में की। स्नातक में दिल्ली विश्वविद्यालय में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘जनसत्ता’, ‘शुक्रवार’ जैसे कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख और पुस्तक-समीक्षाएँ प्रकाशित हुईं। अस्तित्ववाद एवं दर्शन उनके कलात्मक जीवन का केंद्र थे। कला के प्रति उनकी विशेष अभिरुचि थी। कविता, लेख, पुस्तक-समीक्षा एवं आलोचना के अतिरिक्त शास्त्रीय संगीत, कथक नृत्य एवं चित्रकला में भी उनकी रुचि थी। उनका निधन 16 नवंबर 2012 को हुआ। महज़ 20 वर्ष के अपने छोटे-से जीवन में ही उन्होंने दुनिया को बेहतर और सुंदर बनाया। अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों के जीवन को उन्होंने गहरे तक प्रभावित किया।

Recitation