Rajula Shah's Photo'

राजुला शाह

1974 | भोपाल, मध्य प्रदेश

सुपरिचित कवयित्री और अनुवादक। सिनेमा से संबद्ध। भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।

सुपरिचित कवयित्री और अनुवादक। सिनेमा से संबद्ध। भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।

राजुला शाह का परिचय

मूल नाम : राजुला शाह

जन्म : 25/07/1974 | भोपाल, मध्य प्रदेश

राजुला शाह का जन्म 25 जुलाई 1974 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने अँग्रेज़ी साहित्य में परास्नातक के साथ ही फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से फ़िल्म निर्देशन में डिप्लोमा किया है। वह कविता, सिनेमा और नृविज्ञान के क्षेत्र में पहचान रखती हैं। वह एक स्वतंत्र लेखक और फ़िल्मकार के रूप में सक्रिय हैं। 
‘परछाईं की खिड़की से’ उनका कविता-संग्रह है जो भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार हेतु चयनित किया गया था। उन्होंने ‘मुझ पर भरोसा रखना’ (विन्सेंट वान गॉग के पत्र भाई थियो के नाम) का अनुवाद और संपादन किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाजविज्ञानी इला भट्ट की चर्चित पुस्तक ‘वी आर पुअर बट सो मेनी’ का भी हिंदी अनुवाद किया है।
 ‘बियॉन्ड द व्हील’ और ‘सबद निरंतर’ उनके द्वारा बनाई गई फ़िल्में हैं जो देश-विदेश में प्रदर्शित और पुरस्कृत हुई हैं।

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए