Ibbar Rabbi's Photo'

इब्बार रब्बी

1941 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

सातवें दशक के कवि और पत्रकार। अलग ढंग की कुछ कहानियाँ भी लिखीं।

सातवें दशक के कवि और पत्रकार। अलग ढंग की कुछ कहानियाँ भी लिखीं।

इब्बार रब्बी का परिचय

सातवें दशक के कवि-पत्रकार इब्बार रब्बी का जन्म 2 मार्च 1941 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। हिंदी में एम.ए. और पत्रकारिता में डिप्लोमा के साथ वह अध्यापक और पत्रकार के रूप में सक्रिय रहे। उन्होंने आदिवासियों और दलितों के बीच कार्य किया है। 

‘खाँसती हुई नदी’, ‘घोषणा पत्र’, ‘लोगबाग’ और ‘वर्षा में भीगकर’ उनके चार काव्य-संग्रह हैं। उनकी चुनी हुई कविताएँ ‘कवि ने कहा’ सीरिज़ में प्रकाशित हैं। उन्हें ‘ओरिजेनिलिटी’ का कवि कहा गया है जो शिल्प के प्रोसेस में नहीं फँसते, तीक्ष्ण दृष्टि और संवेदना से कविता बरतते हैं। उन्होंने अलग ढंग की कुछ कहानियाँ भी लिखी हैं जिसने ध्यान आकर्षित किया। सरिता मासिक, नवभारत टाइम्स, आउटलुक आदि पत्र-पत्रिकाओं से उनकी संबद्धता रही। उन्होंने इतावली, रूसी आदि भाषाओं में कविताओं के अनुवाद किए हैं। कोशकारिता में भी उनका योगदान रहा है।

वह हिंदी अकादेमी दिल्ली के साहित्यकार सम्मान, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के विजयदेवनारायण साही पुरस्कार, शमशेर सम्मान, कविता समय सम्मान आदि से सराहे गए हैं।

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए