Font by Mehr Nastaliq Web

मज़दूरी का मोल

mazduri ka mol

नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदी

मज़दूरी का मोल

नवीन सी. चतुर्वेदी

और अधिकनवीन सी. चतुर्वेदी

    मज़दूरी का मोल

    यहाँ अधिक, पर

    वहाँ लगे कम

    ये कैसा है झोल

    भैया ये कैसा है झोल

    कस्बों में रिक्शे वाले

    पाँवों से रिक्शे हाँक रहे

    सर पे तपती धूप

    बदन के हर हिस्से से स्वेद बहे

    ढोकर हम को एक मील

    दस-बीस रुपल्ली मात्र गहे

    गमछे से फिर पौंछ पसीना

    मुँह से मीठे बोल कहे

    उस पर हम तन कर उस से

    बोलें बस कड़वे बोल

    भैया ये कैसा है झोल

    ऑटो-टेक्सी वालों के

    दिन-दूने नखरे क्या बोलें

    मन में हो तो आवें

    मन में ना हो तो—फट ना बोलें

    लें समान की अलग मजूरी

    जो चाहें जैसा बोलें

    उस पर हम डरते डरते

    उनको ड्राईवर भैया बोलें

    जो माँगें ख़ामोशी से

    दे देते हैं दिल खोल

    भैया ये कैसा है झोल

    स्रोत :
    • रचनाकार : नवीन सी. चतुर्वेदी
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY