Font by Mehr Nastaliq Web

दर्पण दरक गया

darpan darak gaya

राम निहोर तिवारी

राम निहोर तिवारी

दर्पण दरक गया

राम निहोर तिवारी

और अधिकराम निहोर तिवारी

    झीनी-बीनी फटी चदरिया,

    फिर-फिर धोने में

    फूट गया घट बार-बार के

    छाछ बिलोने में

    उलटबाँसियों की काँवर ले

    'निरगुन' भटक रहा

    'सगुन' साधने वालों की

    आँखों में खटक रहा

    कंधे थके संस्कारों के

    ख़ुद को ढोने में

    उलझाऊ 'कागद की लेखी'

    रचती रोज़ नया

    'आँखों देखी' कहने वाला

    दर्पण दरक गया

    टूट गया 'अनहद' का खेतिहर

    बंजर बोने में

    बिखर गए संबंध विलोपित

    मर्यादा घर की

    हुई चलन से बाहर पोथी

    ढाई आखर की

    झिझक रहे अपनत्वों के क्षण

    अपना होने में

    झीनी-बीनी फटी चदरिया

    फिर-फिर धोने में

    स्रोत :
    • पुस्तक : आईने अँधरा गए (पृष्ठ 23)
    • रचनाकार : राम निहोर तिवारी
    • प्रकाशन : बोधि प्रकाशन
    • संस्करण : 2023

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY