स्पेन के रचनाकार
कुल: 14
फेदेरीको गार्सिया लोर्का
समादृत स्पैनिश कवि, नाटककार और रंग-निर्देशक। कविता में जिप्सी आत्मा की लय, मृत्यु का गूढ़ संगीत और प्रतिरोध की आग के लिए चिह्नित। स्पहानी गृहयुद्ध के दौरान फ़ासीवादी ताक़तों द्वारा हत्या।
हुआन रामोन हिमेनेज़
आधुनिकतावादी आंदोलन से संबद्ध समादृत स्पैनिश कवि-लेखक। 'शुद्ध कविता' पर विचार के लिए उल्लेखनीय। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
अन्हेल गुइंदा
स्पैनिश भाषा के सुप्रसिद्ध कवि-लेखक-संपादक और अनुवादक। 'वीदा आविदा', 'बायोग्राफिया दे ला मुएर्ते' आदि उल्लेखनीय काव्य-संग्रह।
अंतोनियो मशादो
20वीं सदी के प्रमुख स्पैनिश कवि। 'जनरेशन ऑफ़ '98' साहित्यिक आंदोलन के सक्रिय सदस्य।
कार्लोस आकिन्दो द अमात
पेरू के अतियथार्थवादी धारा के सुपरिचित कवि। राजनीतिक निर्वासन। '5 मीटर्स ऑफ़ पोएम्स' उल्लेखनीय काव्य-कृति।
मिगुएल द उनामुनो
स्पेन के समादृत कवि-लेखक, बुद्धिजीवी, विचारक और दार्शनिक।
मिगुएल हर्नांदेज़
स्पेन के कवि और नाटककार। “पास्तोर पोएटा” (चरवाहा कवि) के रूप में समादृत।
ऑटो द सोला
- जन्म : वालेंसिया
- निधन : मैल्लोर्का
वेनेज़ुएला के सुपरिचित कवि, निबंधकार और संपादक। अवाँ-गार्द समूह में सक्रियता।
पेद्रो सालिनस
सुप्रसिद्ध स्पैनिश कवि, आलोचक और प्राध्यापक। 'जनरेशन ऑफ़ ’27' साहित्यिक आंदोलन के अग्रणी सदस्य।
रफ़ाइल अलबर्ती
- जन्म : एल पुएर्टो डे सांता मारिया
- निधन : एल पुएर्टो डे सांता मारिया
समादृत स्पहानी कवि और नाटककार। 'जेनरेशन ऑफ़ 27' के प्रमुख सदस्य।
राफाएल एस्त्रादा
- जन्म : मलागा
सुप्रसिद्ध स्पैनिश कवि, लेखक और चित्रकार। 40 से अधिक कृतियाँ प्रकाशित।
लूसिया कैरम
- जन्म : अर्जेंटीना
- निवास : स्पेन
अर्जेंटीनी मूल की स्पेन-वासी डोमिनिकन ऑर्डर नन, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका, शेफ़ और टेलीविज़न प्रस्तोता।