जापान के रचनाकार
कुल: 13
हारुकी मुराकामी
- जन्म : क्योटो
सुपरिचित जापानी उपन्यासकार, कथाकार, निबंधकार और अनुवादक। नोबेल पुरस्कार के प्रमुख दावेदार के रूप में चर्चित।
कोबायाशी इस्सा
जापान के समादृत हाइकू कवि और शिन-बौद्ध पुरोहित।
मात्सुओ बाशो
हाइकू (जापानी लघु कविता शैली) के आचार्य के रूप में समादृत जापानी कवि। डायरी शैली में रचित यात्रावृत्त के लिए भी उल्लेखनीय।
ओना नो कोमाची
- जन्म : जापान
जापान के छह अमर कवियों (रोक्कासेन) और छत्तीस महान कवियों (संज़्यू-रोक्कासेन) में से एक के रूप में समादृत कवयित्री। अपनी अद्वितीय सुंदरता और प्रेम-जीवन से संबद्ध किंवदंतियों के लिए भी प्रसिद्ध।
यासुनारी कवाबाता
जापान के समादृत कथाकार-उपन्यासकार। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
कानेको मिसुजु
अपने बालगीतों के लिए सुप्रसिद्ध जापानी कवयित्री। तीन काव्य-कृतियाँ प्रकाशित।
माची तवारा
- जन्म : ओसाका
'सरादा किनवी' (सलाद की सालगिरह) काव्य-कृति की भारी बिक्री से चर्चा में आईं समकालीन जापानी कवयित्री। तन्का काव्य-शैली में प्रमुख योगदान।
मिशियो माडो
सुप्रसिद्ध जापानी कवि-गीतकार, लेखक और संपादक। बाल साहित्य में विपुल योगदान के लिए चिह्नित।
साकुतारो हागिवारा
जापानी मुक्तछंद काव्य के प्रणेता के रूप में समादृत कवि, निबंधकार और समालोचक।
शुन्तारो तानीकावा
- जन्म : सुगिनामी
समादृत जापानी कवि और अनुवादक। 'टू बिलियन लाइट ईयर्स ऑफ़ सॉलिट्यूड', 'फ्लोटिंग द रिवर इन मेलन्कॉली' जैसी कृतियों के लिए प्रशंसित।
ओका मसाफुमि
- जन्म : टोक्यो
प्रतिभाशाली जापानी बाल कवि। बारह की आयु में आत्महत्या। 'बोकु वा ज्युनि साइ' (मेरी उम्र है बारह वर्ष) काव्य-संग्रह मरणोपरांत प्रकाशित।